Assembly Election Live: विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस CWC की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुआ मंथन
{"_id":"6528c457a2fd227c5f022223","slug":"assembly-election-2023-live-mp-cg-rajasthan-telangana-mizoram-election-schedule-bjp-congress-rally-news-2023-10-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस CWC की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 14 Oct 2023 01:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:57 AM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
CWC
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
01:57 AM, 14-Oct-2023
मिजोरम सीएम जोरमथांगा का दावा- चुनाव में एमएनएफ के पक्ष में लहर
मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने शुक्रवार को दावा किया कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सत्तारूढ़ दल के पक्ष में लहर बढ़ रही है। दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोरमथंगा ने कहा कि एमएनएफ दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। एमएनएफ अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सभी जनजाति के लोगों की एकता के लिए खड़ी है और उनकी भलाई के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने म्यांमार और बांग्लादेश से शरणार्थियों को निर्वासित करने के केंद्र के निर्देश पर आपत्ति जताई है।
छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की 40 विस सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ की 20 सीटों और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों में पहली अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होना है। अधिसूचना के अनुसार 20 अक्तूबर तक नामांकन कराया जा सकेगा। 21 अक्तूबर को दाखिल किए गए पर्चों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। दोनों ही राज्यों में 7 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर के छह जिलों की 12 सीटों और दुर्ग संभाग के तीन जिलों की 8 विधानसभा सीटें हैं। इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने वाले मतदान में 13 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 7 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।
नक्सल प्रभावित 120 गांवों में पहली बार पड़ेंगे वोट
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में दूरदराज के 120 से अधिक गांव के लोग आजादी के बाद पहली बार अपने ही क्षेत्र में वोट डाल सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, कभी माओवादियों के गढ़ रहे इन गांवों में नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पहले अधिकांश लोगों को वोट डालने के लिए यहां से आठ से 10 किमी दूर जाना पड़ता था।
भाजपा ने रिजिजू को बनाया मिजोरम का चुनाव प्रभारी
भाजपा ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन उनके साथ सह-प्रभारियों के तौर पर काम करेंगे। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पोन्नाला ने पार्टी छोड़ी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पोन्नाला लक्षमैया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लक्षमैया ने पार्टी में अन्यायपूर्ण माहौल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है। लक्षमैया ने अपने इस्तीफे में कहा, जब तेलंगाना के पिछड़े वर्ग के 50 नेता इस वर्ग के वास्ते प्राथमिकता का अनुरोध करने दिल्ली गया था, लेकिन किसी कांग्रेस नेताओं से मिलने का भी अवसर नहीं दिया गया।

01:34 AM, 14-Oct-2023
तेलंगाना में कांग्रेस सर्व समाज के उम्मीदवार को देगी वरीयता
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सर्व समाज के उम्मीदवार को वरीयता देने का फैसला किया है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शुक्रवार को इस मुद्दे पर मंथन। सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सर्वांगीण प्रगति और निर्बाध कल्याण के लिए तेलंगाना में बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम के बीच अपवित्र गठजोड़ को हराने की जरूरत है। उन्होंने लिखा तेलंगाना के लोग जानते हैं कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है जो उनके जीवन में आवश्यक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन
06:35 PM, 13-Oct-2023
राहुल गांधी अगले सप्ताह मिजोरम दौरा कर सकते हैं
राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मिजोरम में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी
उन्होंने कहा कि जब गांधी राज्य में मौजूद रहेंगे, उसी समय कांग्रेस पार्टी 40 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। बता दें कि प्रदेश में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। नघाका ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत 16 अक्टूबर को मिजोरम पहुंचेंगे। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, वह आइजोल में चानमारी से ट्रेजरी स्क्वायर तक दो किलोमीटर के मार्च में भाग लेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।"
06:21 PM, 13-Oct-2023
बीआरएस का आरोप- तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से पैसा जुटा रही कांग्रेस
KTR Rao
- फोटो : Social Media
05:57 PM, 13-Oct-2023
भाजपा ने की चुनावी नियुक्तियां
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। वहीं, भाजपा समेत सभी पार्टियां इसके लिए अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच, भाजजा ने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ और मिजोरम में संगठन में चुनावी नियुक्तियां की हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जितेंद्र पाल मल्होत्रा को भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही भगवा पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को इलेक्शन इंजार्ज बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन उनके साथ सह-प्रभारियों के तौर पर काम करेंगे। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

04:42 PM, 13-Oct-2023
टिकट पर मंथन के लिए कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों की बैठक
राहुल पहुंचे पार्टी मुख्यालय
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के लिए AICC कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में राहुल गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

#WATCH | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge, MPs Rahul Gandhi, KC Venugopal and other party leaders attend the Central Election Committee (CEC) meeting on the upcoming Chhattisgarh & Telangana Assembly polls. pic.twitter.com/yBoeHicGAI
— ANI (@ANI) October 13, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 13-Oct-2023
कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

02:19 PM, 13-Oct-2023
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष पोन्नला लक्ष्मैया ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफे का एलान किया।

12:34 PM, 13-Oct-2023
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शामिल हुए।
09:59 AM, 13-Oct-2023
अगर भाजपा सत्ता में आई तो शराब की अनधिकृत दुकानें बंद होंगी: रेड्डी
भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा कि अगर पार्टी 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आई तो शराब की सभी अनधिकृत दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) केवल शराब की बिक्री की मदद से सरकार चलाना चाहती है और आम लोगों के स्वास्थ्य की उसे कोई परवाह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार शराब की बिक्री से सालाना 40,000 करोड़ रुपये से अधिक कमा रही है।