Election 2023: 'जातीय गणना कराकर रहेंगे', शहडोल में राहुल का बड़ा बयान; मिजोरम के पांच विधायकों का इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Oct 2023 07:45 PM IST
खास बातें
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। एलान के साथ ही पांचों राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा है कि समय आ गया है जब झूठ बोलने और घोषणाओं का एलान करने वाली मशीन बंद होगी। मध्य प्रदेश के लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को विदाई देने का फैसला कर लिया है, जिन्होंने बीते 18 सालों में मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। भाजपा और शिवराज सिंह को भी इसका पता है लेकिन उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला