फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election 2023: 'जातीय गणना कराकर रहेंगे', शहडोल में राहुल का बड़ा बयान; मिजोरम के पांच विधायकों का इस्तीफा

Tue, 10 Oct 2023 07:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Oct 2023 07:45 PM IST
खास बातें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। एलान के साथ ही पांचों राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा है कि समय आ गया है जब झूठ बोलने और घोषणाओं का एलान करने वाली मशीन बंद होगी। मध्य प्रदेश के लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को विदाई देने का फैसला कर लिया है, जिन्होंने बीते 18 सालों में मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। भाजपा और शिवराज सिंह को भी इसका पता है लेकिन उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
assembly election 2023 live kamalnath target cm shivraj singh rajasthan chhattisgarh news updates
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:44 PM, 10-Oct-2023
मिजोरम के पांच निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दिया
पूर्वोत्तर राज्य में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से एक महीने से भी कम समय पहले मिजोरम के पांच निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले पांच विधायकों में आइजोल पश्चिम-III निर्वाचन क्षेत्र के वीएल जैथनजमा, आइजोल उत्तर-द्वितीय के वनलालथलाना, आइजोल दक्षिण II के लालछुआनथांगा, आइजोल दक्षिण-I के सी लालसाविवुंगा और आइजोल उत्तर-I निर्वाचन क्षेत्र के वनलालहलाना शामिल हैं।
01:56 PM, 10-Oct-2023

शहडोल की रैली में बोले राहुल गांधी

शहडोल की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों को क्या अधिकार दिए जाने चाहिए और ओबीसी और अनुसूचित वर्ग को क्या अधिकार दिए जाने चाहिए, यह सवाल देश के सामने है और यही वजह है कि हम जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। हम जातीय जनगणना कराकर रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की लेबोरेट्री मरे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है और उनके पैसे चुराए जा रहे हैं। ऐसा भारत में कहीं नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
01:17 PM, 10-Oct-2023
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात चुनाव की तारीखों के एलान के बाद हो रही है। राजस्थान विधानसभा के लिए 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 
12:56 PM, 10-Oct-2023

Election 2023: 'जातीय गणना कराकर रहेंगे', शहडोल में राहुल का बड़ा बयान; मिजोरम के पांच विधायकों का इस्तीफा

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मध्य प्रदेश के लोग भाजपा के साथ हैं। कमलनाथ के दावे पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह पूर्व सीएम की गलतफहमी है कि उनकी सरकार बन रही है। उनकी यह गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed