Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में भाजपा के उम्मीदवारों में गायक जुबिन नौटियाल के पिता भी, चकराता से मिला टिकट
{"_id":"61e8f3a95477c220b21a7657","slug":"assembly-election-2022-live-updates-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-nomination-candidate-list-2022-voting-date-news-in-hindi-20-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में भाजपा के उम्मीदवारों में गायक जुबिन नौटियाल के पिता भी, चकराता से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 20 Jan 2022 07:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:01 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:00 PM, 20-Jan-2022
कांग्रेस ने पंजाब में हो रही छापेमारी की चुनाव आयोग से की शिकायत
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से वर्चुअली मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छापेमारी को पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश बताया। इसके साथ ही इस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव, प्रणव झा, अमन पवार जैसे नेता शामिल थे।06:49 PM, 20-Jan-2022
उत्तराखंड में भाजपा ने किन महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव, किसका टिकट कटा
भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 सीटों के उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनमें पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं दो सीटों पर सीटिंग विधायक हैं और दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य को भी टिकट दिया है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
05:57 PM, 20-Jan-2022
धामी ने दी टिकट पाने वालों को बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रत्याशियों की सूची को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास जितने नाम गए थे उनमें से 59 लोगों के नाम घोषित किए गए हैं। जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला है मैं उन्हें बधाई देता हूं।04:48 PM, 20-Jan-2022
जुबिन नौटियाल के पिता चकतारा से होंगे भाजपा उम्मीदवार
गुरुवार को भाजपा ने उत्तराखंड में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 70 सीटों वाली विधानसभा में से 59 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। उम्मीदवारों में गायक जुबिन नौटियाल के पिता भी शामिल हैं। जुबिन के पिता राम चरण नौटियाल को चकराता के टिकट दिया गया है।03:51 PM, 20-Jan-2022
पर्रिकर के बेटे को शिवसेना का ऑफर
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि अगर मनोहर पर्रिकर के बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो हम उनका समर्थन करेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने प उन्होंने कहा कि कांग्रेस तैयार नहीं है। कांग्रेस को लगता है कि उन्हें अपनी ताकत से पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्हें आत्मविश्वास है। मुझे पता नहीं कि उन्हें इतना आत्मविश्वास कहां से आता है। शिवसेना और NCP ने गठबंधन किया है और हम गोवा में चुनाव लड़ेंगे।03:31 PM, 20-Jan-2022
पर्रिकर की सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का दावा
गोवा की पणजी सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए अतानासियो मोनसेराटे ने कहा कि ये सीट 25 साल तक मनोहर पर्रिकर की सीट रही है। इस बार भी यहां से भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:29 PM, 20-Jan-2022
Goa Election : केजरीवाल का नया दांव
भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम न शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'गोवा वासियों को बहुत दुख होता है कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। मैं उत्पल जी का स्वागत करता हूं अगर आप आम आदमी पार्टी में शामिल हों और आप के टिकट पर चुनाव लड़ें।'
02:21 PM, 20-Jan-2022
Uttarakhand Election : भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।
12:49 PM, 20-Jan-2022
Goa Election : मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं मिला है। उत्पल पणजी से टिकट मांग रहे थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। उन्होंने बताया कि पणजी से मौजूदा विधायक को ही टिकट दिया गया है। उत्पल पर्रिकर को दो ऑप्शन दिए गए थे। उनमें से एक उन्होंने पहले ही मना कर दिया। दूसरी सीट को लेकर चर्चा हो रही है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे। पर्रिकर परिवार हमारा परिवार है।
12:48 PM, 20-Jan-2022
Punjab Election : भगवंत मान सिंह की सीट तय
आम आदमी पार्टी की तरफ सं पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी सीट तय हो गई है। वह संगरौर जिले के धुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।