01:37 PM, 13-Feb-2022
Punjab Election: शाह का चन्नी पर निशाना
गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है। लुधियाना में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, चन्नी साहब पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। जो मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री को एक सुरक्षित रास्ता नहीं दे सकता है, वो पंजाब की सुरक्षा कैसे कर सकता है?
12:47 PM, 13-Feb-2022
Punjab Election: पंजाब में प्रियंका गांधी की बड़ी चुनावी रैली
पंजाब के कोटकपुरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया। बोलीं, आम आदमी पार्टी आरएसएस से ही निकली है। दिल्ली में इन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर कुछ नहीं किया है। इसलिए यह जरूरी है कि राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं के बारे में लोग सच्चाई जानें।
12:42 PM, 13-Feb-2022
Uttarakhand Chunav: सीएम धामी का विशेष इंटरव्यू
कल यानी 14 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। इससे पहले अमर उजाला के उत्तराखंड संपादक संजय अभिज्ञान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष इंटरव्यू किया। कई तीखे सवाल पूछे और भावी मुद्दों के बारे में भी बातचीत की।
पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
09:41 AM, 13-Feb-2022
Goa Election 2022: गोवा की 40 सीटों पर 301 प्रत्याशी
गोवा में कल यानी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। यहां की कुल 40 विधानसभा सीटों पर 301 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार इन 40 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं थीं, जबकि 13 सीटें भाजपा को मिली थी। इसके बावजूद भाजपा यहां सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी। इस बार आम आदमी पार्टी, टीएमसी और एनसीपी भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में लड़ाई काफी रोचक होने वाला है।
09:33 AM, 13-Feb-2022
Assembly Election 2022 Live: गृहमंत्री शाह का चन्नी पर निशाना, बोले- जो पीएम को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो पंजाब की क्या सुरक्षा करेगा?
Uttarakhand Election: कल उत्तराखंड में चुनाव, 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में
उत्तराखंड में कल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां की 70 सीटों पर कुल 632 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2017 में हुए चुनाव में इन 70 में से 57 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 11 पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। यहां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस बार भी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।