Assembly Election 2022 Live: केजरीवाल के प्रचार पर चुनाव आयोग का नोटिस, पंजाब में किसानों ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का सिलसिला भी तेज हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों का भी एलान करना शुरू किया है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
केजरीवाल के प्रचार पर चुनाव आयोग का नोटिस
खरड़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह को पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। सिंह पर पांच से ज्यादा लोगों के साथ प्रचार करने का आरोप है। खरड़ के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी आम आदमी पार्टी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का नोटिस दिया है। पार्टी को 24 घंटे में जवाब देना होगा। बुधवार को आप के चीफ अरविंद केजरीवाल ने खरड़ में सिंह के साथ घर-घर जाकर प्रचार किया था।पंजाब में किसानों ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
22 किसान संगठनों की संयुक्त पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मोर्चा के प्रधान व वरिष्ठ किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें समराला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पढ़ें पूरी खबर...उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी से निकाले गए
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शेखावत की सुरक्षा बढ़ी
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी है। वहीं, होशियारपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।भदोही विधायक ने भाजपा से इस्तीफे की खबर को बताया झूठ
भदोही के भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लिए उनके खून का एक-एक कतरा समर्पित है। उनके लैटरपैड का दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने जांच के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पढ़ें पूरी खबर...दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद अखिलेश का ट्वीट
योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। अखिलेश ने दारा सिंह चौहान के साथ फोटो ट्वीट करते हुए उनका सपा में स्वागत किया।‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2022
सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है!
सबको सम्मान ~ सबको स्थान!#मेला_होबे pic.twitter.com/rGxMYUyvsd
भदोही से भाजपा विधायक ने भी दिया इस्तीफा
योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान के बाद भदोही से भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को भाजपा छोड़ने वाले दूसरे मौजूदा विधायक हैं। इससे पहले मंगलवार को भी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों ने इस्तीफा दिया था।उधर, भाजपा को एक और झटका लगा है। योगी कैबिनेट के मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया है। दारा सिंह ने भी अपने इस्तीफे में सरकार पर पिछड़ों, गरीबों, दलितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
सपा गठबंधन के पहले प्रत्याशी का एलान
समाजवादी पार्टी गठबंधन के पहले उम्मीदवार का एलान हो गया है। बुधवार को एनसीपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि एनसीपी नेता केके शर्मा बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से सपा-एनसीपी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।एनसीपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 12, 2022
एनसीपी नेता श्री केके शर्मा जी, बुलंदशहर की अनूपशहर – 067 विधानसभा सीट से सपा-एनसीपी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
बाईस में बदलाव होगा। pic.twitter.com/tM0LhtAVyj
अखिलेश यादव ने आज सपा का सहयोगी दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में सहयोगी दलों के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के नाम रखे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिपवाल यादव के बेटे आदित्य यादव, ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और केशव देव मौर्य के बेटे चंद्रप्रकाश सिंह मौर्य भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।