Assembly Election 2022 Live : भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई
{"_id":"61e78d7bbd57c460bd8007db","slug":"assembly-election-2022-live-updates-up-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-nomination-candidate-list-2022-voting-date-news-in-hindi-19-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live : भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 19 Jan 2022 07:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:17 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
संघमित्रा मौर्य
- फोटो : facebook.com/sanghmitra.maurya
लाइव अपडेट
07:16 PM, 19-Jan-2022
अपर्णा की एंट्री से लखनऊ कैंट सीट पर क्या होगा
मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा को इसकी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। भाजपा इसे मुलायम परिवार में फूट के रूप में प्रचारित कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को चाचा शिवपाल यादव से नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके साथ ही लखनऊ कैंट सीट पर टकराव बढ़ सकता है। पढ़िए पूरा विश्लेषण..06:49 PM, 19-Jan-2022
ममता जिसका प्रचार करेंगीं वो हारेगा: सुवेंदु अधिकारी
बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के यूपी में प्रचार करने पर कहा है कि ममता बनर्जी का उत्तर प्रदेश जाने से समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होगा वह मुझे नहीं पता लेकिन उनकी राजनीतिक छवी सनातनी के खिलाफ है। ममता बनर्जी जिस भी पार्टी से प्रचार करेंगी वह हारेगी। उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी की हिंदी भी कोई नहीं समझेगा।
विज्ञापन
06:12 PM, 19-Jan-2022
संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर सवाल खड़े किए हैं। संघमित्रा ने योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था, आज वहीं एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से है।उन्होंने आगे लिखा अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं इस पर सवाल खड़ा करना तो दूर सोचा भी नहीं जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पे सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों?
05:40 PM, 19-Jan-2022
पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई भाजपा में शामिल
पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई विजय रावत (सेना से रिटायर्ड) भाजपा में शामिल हुए। उनके शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।05:06 PM, 19-Jan-2022
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लेकर पांच उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।04:59 PM, 19-Jan-2022
विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल है हमारा गठबंधन: अनुप्रिया पटेल
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय से एनडीए का हिस्सा है। पिछले पांच सालों में देश और उत्तर प्रदेश में विकास यात्रा आगे बढ़ी है। वहीं, सामाजिक न्याय की अवधारणा और मजबूत हुई है। अपना दल और भाजपा का गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल साबित हुआ है। हमने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी के हक की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:51 PM, 19-Jan-2022
भाजपा का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सहयोगी पार्टियों अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा की तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इसका जल्द एलान कर दिया जाएगा। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले पलायन हो रहा था, शाम को पांच बजे के बाद आम जनजीवन थम जाता था। माफिया और सरकार की साठगांठ थी। ये सब पिछले पांच साल में खत्म हुई हैं। अब यूपी में कानून का शासन है। हमने जो कहा था वो किया है। हमारी सोच ईमानदार है और काम असरदार है।04:40 PM, 19-Jan-2022
प्रवर्तन निदेशालय के छापे पर बोले चन्नी- मुझे बदनाम करने के लिए हो रही छापेमारी
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। इस छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि मुझे बदनाम करने के लिए ईडी की छापेमारी कराई जा रही है। केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग का दुरुपयोग करता है। चुनाव के दौरान इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। बंगाल में चुनाव के समय छापेमारी कराई गई थी। अब पंजाब में यही हो रहा है।04:25 PM, 19-Jan-2022
हरक सिंह रावत पर हरीश रावत की भगवान और भक्त कथा
हरक सिंह रावत के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान की तरह है और भगवान के बहुत सारे भक्त होते हैं। यह जरूरी नहीं कि सभी भक्त अच्छे हों। अब यह भगवान और भक्त पर निर्भर करता है कि भक्त भगवान को कैसे खुश करता है और भगवान किन भक्तों को स्वीकार करता है।04:14 PM, 19-Jan-2022