फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: फर्रुखाबाद और बरेली की दो सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किए, जानिए किसे मिला टिकट?

Tue, 18 Jan 2022 07:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 07:05 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Up, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur 5 State Vidhan Sabha Election Seats, Date, Nomination, Survey, Opinion Poll News in Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:02 PM, 18-Jan-2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार मथुरा में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार किया। 
06:07 PM, 18-Jan-2022
भारतीय जनता पार्टी ने फर्रुखाबाद की भोजीपुरा सीट से बहोरनलाल मौर्य और बरेली की बहेड़ी सीट से छत्रपाल गंगवार को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
05:39 PM, 18-Jan-2022
अनुप्रिया पटेल की मां ने दामाद और भाजपा पर लगाया परिवार में फूट डालने का का आरोप, कहा- अखिलेश को बनवाएंगी मुख्यमंत्री
अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने दामाद आशीष पटेल यानी अनुप्रिया पटेल के पति और भाजपा पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। वह मंगलवार दोपहर मिर्जापुर जिले के भरूहना स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर रहीं थी। यह आरोप उन्होंने तब लगाया जब अमन पटेल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर खुद के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर...
04:39 PM, 18-Jan-2022
UP Election : बसपा का नया दांव, 10 दलों से गठबंधन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 छोटे दलों से गठबंधन का एलान किया है। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा को इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी समर्थन मिला है। 

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, 'मायावती जी के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।'
04:35 PM, 18-Jan-2022
Punjab Election : भाजपा-कांग्रेस के निशाने पर आप
पंजाब में भगवंत मान सिंह को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करते ही अरविंद केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आ गए। दोनों ही पार्टियों ने भगवंत मान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। पूछा कि क्या दिल्ली को नशा युक्त करने के बाद अब पंजाब को भी नशा युक्त करेंगे?

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भगवंत मान सिंह के बारे में सभी जानते हैं। वह खुद नशा करते हैं। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना पंजाब को मुसीबत में डालना है।
04:28 PM, 18-Jan-2022
Goa Election : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। राज्य के पूर्व मंत्री माइकल लोबो जो हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:25 PM, 18-Jan-2022
Goa Election : गोवा में सीएम का चेहरा घोषित करेगी आप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 जनवरी को पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोवा के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।
03:31 PM, 18-Jan-2022
UP Election : चंद्रशेखर आजाद उतारेंगे 33 सीटों पर प्रत्याशी 
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सपा के साथ गठबंधन न होने के बाद अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उनकी आजाद समाज पार्टी ने 33 सीटों पर उम्मीदवारों उतारने की घोषणा कर दी है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं और मैंने सिर्फ परेशानियों से लड़ना सीखा है। मैंने पांच साल में बहुत कुछ देखा औए खोया है। 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'मैं सरकार से कभी डरा नहीं। मेरा डर था कि विपक्ष के बिखराव की वजह से बीजेपी वापस लौटी है तो अच्छा नहीं है। सबको सत्ता से मतलब लेकिन हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है।' आजाद ने कहा, 'पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ, कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया। लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी।'
03:23 PM, 18-Jan-2022
UP election 2022 : बेटे को टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
इलाहाबाद की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने पर संशय पैदा हो गया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने साफ कर दिया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा। जिस पर रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने यह प्रस्ताव रख दिया है कि यदि पार्टी उनके बेटे को लखनऊ से टिकट देती है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। रीता बहुगुणा बेटे के टिकट के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
02:44 PM, 18-Jan-2022
UP Election 2022 : 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है निषाद पार्टी 
उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सीट बंटवारे को लेकर बैठक करने पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लगभग 15 सीटें तय हैं। कुछ सीटों पर निषाद पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि कुछ सीटों पर भाजपा के सिंबल पर प्रत्याशी मैदान में होंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed