Assembly Election 2022 Live: राजभर ने चंद्रशेखर पर किया पलटवार, बोले- मंत्री पद के साथ तीन सीट और एक एमएलसी का पद ऑफर किया था
{"_id":"61e250d828468c0b497340f5","slug":"assembly-election-2022-live-updates-up-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-date-schedule-news-in-hindi-15-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live: राजभर ने चंद्रशेखर पर किया पलटवार, बोले- मंत्री पद के साथ तीन सीट और एक एमएलसी का पद ऑफर किया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 15 Jan 2022 07:23 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जयदेव सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:23 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद व ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:22 PM, 15-Jan-2022
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को मंत्री पद, तीन सीट और एक एमएलसी पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने वादा तोड़ दिया।
06:28 PM, 15-Jan-2022
इसलिए योगी को भाजपा लड़ा रही है गोरखपुर से, एक साथ साधे कई निशाने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनाव लड़ा कर भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ कई निशाने साध लिए। गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर योगी आदित्यनाथ न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूर्वांचल के तकरीबन 15 जिलों पर असर डालेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अयोध्या, मथुरा और काशी के नाम पर भाजपा को जो माइलेज मिलना है वह योगी आदित्यनाथ के इन जगहों से चुनाव न लड़ने पर भी कमजोर नहीं होने वाला। बल्कि यह वह नाम है जिनके बल पर भाजपा दूसरी जगहों पर भी चुनाव जीत लेती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अयोध्या, मथुरा और काशी के नाम पर तो दूसरी जगहों पर भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत जाते हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ को इनमें से कहीं से चुनाव न लड़ा कर उनको उनके गढ़ में भेजा गया। अब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पूर्वांचल को साधेंगे। पढ़ें पूरा विश्लेषण...
विज्ञापन
05:27 PM, 15-Jan-2022
उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में चुनावी रैलियों, रोड शो और जनसंपर्क पर लगी प्रतिबंध 22 जनवरी तक चुनाव आयोग ने बढ़ा दी है। इसके लिए शनिवार को नया आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक 15 जनवरी तक यह प्रतिबंध लगाई गई थी।
05:12 PM, 15-Jan-2022
कानपुर में पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा, सपा दलित विरोधी है। मैं दलित था, इसलिए समाजवादी पार्टी ने मुझे सीआरपीएफ का पहला दलित डीजी बनने से रोक दिया। चुनाव लड़ने के सवाल पर असीम अरुण ने कहा, मेरे अंदर लोक सेवा की क्षमता है। अब ये पार्टी को तय करना है कि मुझे कहां और कैसे इस्तेमाल करना है। असीम ने कहा, अब मैं राजनीति में आ चुका हूं और यहां भी पूरे मन से काम करुंगा।
02:37 PM, 15-Jan-2022
कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सुरक्षित सीट से चुनाव लडेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
Congress releases list for candidates on 86 seats in upcoming Punjab polls- CM Charanjit Singh Channi to contest from Chamkaur Sahib SC, State chief Navjot Singh Sidhu to contest from Amritsar East. pic.twitter.com/FV4PSh1Win
— ANI (@ANI) January 15, 2022
01:55 PM, 15-Jan-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें पहले ही घर भेज दिया गया है। अखिलेश ने कहा, यूपी की 80 फीसदी जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 15-Jan-2022
भारतीय जनता पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 107 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसमें 63 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि 20 विधायकों का टिकट कटा है।
01:00 PM, 15-Jan-2022
योगी आदित्यानाथ गोरखपुर शहर सीट से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से उम्मीदवार होंगे।
12:57 PM, 15-Jan-2022
पहले दो चरण के उम्मीदवारों का होगा एलान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। बाकी सीटों पर जल्द एलान होगा। बाकी चरणों का एलान बाद में किया जाएगा।12:50 PM, 15-Jan-2022
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इस दौरान पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों का एलान होगा।