फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Bypoll Results Live: उपचुनाव में एनडीए पर भारी पड़ा इंडी गठबंधन, 13 में से 10 सीटों पर मिली जीत

Sat, 13 Jul 2024 11:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Jul 2024 11:24 PM IST
खास बातें

Assembly Bypoll Results Live Updates in Hindi: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई देखने को मिली, लेकिन इस बार इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा। भाजपा को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
assembly bypoll results live updates seven states 13 seats on stake nda vs indi alliance west bengal himachal
उपचुनाव के नतीजे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:24 PM, 13-Jul-2024

'विक्रवंडी में उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या'

तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डीएमके प्रत्याशी की जीत हुई है। इसे लेकर पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) नेता अंबुमणि रामादोस ने कहा,‘विक्रवंडी में उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। सारी दुनिया जानती है कि यहां क्या हुआ है। यहां वोटों की खरीद-फरोख्त हुई है। ऐसा पूरे भारत में कहीं नहीं होता।’
05:51 PM, 13-Jul-2024

ममता बनर्जी ने जनता का आभार प्रकट किया

विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि चार में तीन सीटों पर पहले भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था और अब इन पर टीएमसी को जीत मिली है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इस जीत के लिए वे जनता का आभार प्रकट करती हैं।
 

 

विज्ञापन
05:25 PM, 13-Jul-2024

मानिकताला विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत  

पश्चिम बंगाल की मानिकताला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। टीएमसी प्रत्याशी सुप्ति पांडे को 62312 वोटों से जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कल्याण चौबे को बड़े अंतर से मात दी।

04:17 PM, 13-Jul-2024

विक्रवंडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके की जीत

तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में डीएमके की जीत हुई है। डीएमके प्रत्याशी को 67,757 वोट हासिल हुए। उधर एनडीए समर्थित पट्टाली मक्कल काची पार्टी के प्रत्याशी को 56,296 वोट मिले। इस तरह से देशभर में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडी गठबंधन को नौ सीटों पर जीत मिली है।  
 

03:06 PM, 13-Jul-2024

कांग्रेस उम्मीदवार ने अपनी जीत को बताया न्याय की जीत

अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, 'बदरीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं... तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।'
02:36 PM, 13-Jul-2024

उपचुनाव में एनडीए पर इंडी गठबंधन भारी

उपचुनाव के नतीजों में इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा है। अभी तक के नतीजों में इंडी गठबंधन ने उपचुनाव वाली 13 सीटों में से आठ पर जीत दर्ज कर ली है और दो सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट और मध्य प्रदेश की अमरगढ़ सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 13-Jul-2024

उत्तराखंड में भाजपा को झटका

उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की हैं। वहीं मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आगे हैं। हालांकि मंगलौर सीट पर कड़ा मुकाबला है और भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना भी कांग्रेस उम्मीदवार से ज्यादा पीछे नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ सीट पर विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इन उपचुनाव में राजेंद्र भंडारी भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, लेकिन जनता ने उन्हें इस बार नकार दिया। 
 
01:53 PM, 13-Jul-2024

तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे

तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर हुए उपचुनाव में डीएमके उम्मीदवार अन्नीयूर शिवा आगे चल रहे हैं। डीएमके उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है और वह करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
01:47 PM, 13-Jul-2024

बंगाल की राजगंज सीट टीएमसी ने जीती

बंगाल की रायगंज सीट से टीएमसी ने जीत हासिल की है। टीएमसी के कृष्णा कल्याणी रायगंज से चुनाव जीत गए हैं। 
 
01:05 PM, 13-Jul-2024

सुक्खू बोले- जनता ने खरीद-फरोख्त का जवाब दिया

देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा 'हिमाचल की जनता ने हमें 2022 में 40 सीटें दी थी, हमें फिर से जिताना जनता ने तय किया है। जिस प्रकार की खरीद-फरोक्त हिमाचल में हुई है उसका जवाब जनता ने दिया है... देहरा उपचुनाव में मैंने अपनी सरकार की साख दांव पर लगाई थी, 25 साल से कांग्रेस पार्टी वहां जीत नहीं पा रही थी। जब मुख्यमंत्री अपने परिवार के किसी व्यक्ति को मैदान में उतारता है तो उसकी साख भी दांव पर होती है, भाजपा ने पूरा जोर लगाया लेकिन मैं देहरा की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपने विवेक का इस्तेमाल किया और कमलेश ठाकुर की एक अच्छी जीत हो रही है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed