Agnipath Protest Live: जानलेवा हुआ अग्निपथ पर आक्रोश, बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
{"_id":"62abe8127fe1c860a93e7ea8","slug":"agneepath-scheme-protest-live-updates-bihar-uttar-pradesh-rajasthan-madhya-pradesh-haryana-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest Live: जानलेवा हुआ अग्निपथ पर आक्रोश, बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 17 Jun 2022 11:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:05 PM IST
खास बातें
Protests Over Agnipath Scheme Live Updates: अग्निपथ योजना की आग पूरे देश में फैल चुकी है। यूपी-बिहार व हरियाणा से लेकर तेलंगाना तक हिंसक प्रदर्शन जारी है। हालात चिंताजनक हो गए हैं। कई जगह ट्रेनें फूंक दी गई हैं, जिससे देशभर में करीब 200 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं तेलंगाना व बिहार में हुए हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच थल सेना व वायु सेना की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है। थल सेना प्रमुख ने कहा है कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए दो दिन में अधिसूचना जारी होगी तो वायु सेना में 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
नालंदा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:58 PM, 17-Jun-2022
जीआरपी ने दर्ज की एफआईआर
रेलवे पुलिस ने वाहनों और ट्रेनों के कोच को आग के हवाले करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
रेलवे पुलिस ने वाहनों और ट्रेनों के कोच को आग के हवाले करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
07:37 PM, 17-Jun-2022
कुल 340 ट्रेनें प्रभावित हुईं
आंदोलन के कारण 94 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। 11 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कुल 340 ट्रेनें प्रभावित हुईं। भारतीय रेलवे ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
07:18 PM, 17-Jun-2022
बिहिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने लूटे तीन लाख
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक टिकट कार्यालय से तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। टिकट काउंटर प्रभारी ने बताया कि हम यात्रियों को टिकट दे रहे थे, अचानक भारी भीड़ ने पथराव किया और कार्यालय में आग लगा दी। उन्होंने 3 लाख रुपये नकद भी लूट लिए।
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक टिकट कार्यालय से तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। टिकट काउंटर प्रभारी ने बताया कि हम यात्रियों को टिकट दे रहे थे, अचानक भारी भीड़ ने पथराव किया और कार्यालय में आग लगा दी। उन्होंने 3 लाख रुपये नकद भी लूट लिए।
07:16 PM, 17-Jun-2022
बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट बंद
बिहार में प्रदर्शन की नीतीश सरकार ने राज्य के 12 जिलों में इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। जिन जिलों में इंटरनेट सुविधा पर रोक लगाई गई है, उनमें रोहतास, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, नवादा, चंपारण और वैशाली शामिल हैं। यह रोक अलग 48 घंटे तक लागू रहेगी।
06:35 PM, 17-Jun-2022
दिल्ली में छात्र समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया, कई हिरासत में
अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ वामपंथी संगठन आइसा समेत कई छात्र समूहों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस योजना को विनाशकारी करार दिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि यह योजना सशस्त्र बलों में स्थाई नौकरियों को नष्ट करने के अलावा और कुछ नहीं है। आइसा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) दोनों ने आरोप लगाया कि उनके कई सदस्यों को बेरहमी से हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 17-18 लोग आईटीओ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे। उन्हें हिरासत में लिया गया और तुरंत क्षेत्र से हटा दिया गया। दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार को प्रदर्शन की वजह से बंद करने पड़े।
05:40 PM, 17-Jun-2022
केसी वेणुगोपाल स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने को कहा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने जल्द से जल्द रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अग्निपथ योजना पर जल्द से जल्द चर्चा होनी चाहिए। इस योजना पर विस्तार से बातचीत और युवाओं को भरोसा दिलाने के बाद ही हालात काबू में आएंगे।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने जल्द से जल्द रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अग्निपथ योजना पर जल्द से जल्द चर्चा होनी चाहिए। इस योजना पर विस्तार से बातचीत और युवाओं को भरोसा दिलाने के बाद ही हालात काबू में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:30 PM, 17-Jun-2022
वीआर चौधरी जवानों को बताएंगे योजना के बारे में
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शुक्रवार को छह फॉरवर्ड बेस का दौरा करेंगे। यहां वे सैनिकों को संबोधित करेंगे और अग्निपथ प्रवेश योजना के बारे में भी बताएंगे। IAF ने आज अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य बल में अंतिम व्यक्ति को योजना के विवरण की जानकारी देना है। वायु सेना के वर्तमान में पूरे भारत में 60 से अधिक हवाई स्टेशन हैं। इन्हें सात कमांड में बांटा गया है- नई दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान, शिलांग में पूर्वी वायु कमान, प्रयागराज में मध्य वायु कमान, और तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में दक्षिणी वायु कमान, गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान, बेंगलुरु में प्रशिक्षण कमान और रखरखाव कमान नागपुर में। सबसे बड़ा एयरबेस हिंडन, उत्तर प्रदेश में है।
04:15 PM, 17-Jun-2022
रेल मंत्री ने युवाओं से की अपील
प्रदर्शन के कारण अब तक 200 से अधिक ट्रेनों पर असर पड़ा है। रेलवे ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 35 ट्रेन रद्द कर दी गईं। इस दौरान 13 ट्रेनों को निर्धारित समय से पहले ही
समाप्त करना पड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने और रेलवे की संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील करता हूं।
#WATCH मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों और रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। रेलवे देश की संपत्ति है: अग्निपथ के विरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव#AgnipathProtests pic.twitter.com/bjJKie2Ojk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
04:14 PM, 17-Jun-2022
पीएम मोदी को युवाओं की चिंता: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘अग्निपथ योजना’ में शामिल होने की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की चिंताओं से वाकिफ हैं।
03:10 PM, 17-Jun-2022
दिसंबर से शुरू होगी पहले बैच की ट्रेनिंग- थल सेना प्रमुख
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग दिसंबर, 2022 से शुरू होगी। दो दिन में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।