फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Officer private secretary faints Legislative Assembly; Minister Kadiyam saves administering CPR

तेलंगाना: विधानसभा में बेहोश हुए अफसर के निजी सचिव, मंत्री वकिति श्रीहरि ने सीपीआर दे बचाई जान; देखें- वीडियो

Tue, 08 Sep 2026 02:06 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 08 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक बेहोश हो गए। मंत्री वकिति श्रीहरि ने तुरंत उन्हें सीपीआर  दिया। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जब राजनीतिक विवाद भी जारी था। देखे वीडियो

विज्ञापन
Telangana Officer private secretary faints Legislative Assembly; Minister Kadiyam saves  administering CPR
मंत्री वकिति श्रीहरि ने दिया सीपीआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के मंत्री वकिति श्रीहरि ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू को सीपीआर दिया, जब वह मंगलवार को विधानसभा परिसर में अचानक बेहोश हो गए।

विज्ञापन

कांग्रेस के पीआरओ ने क्या बताया? 
कांग्रेस के पीआरओ के अनुसार, राजू आज सुबह विधानसभा परिसर में बेहोश हो गए। घटना को देखते ही मंत्री वकिती श्रीहरि ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया।बाद में, चिकित्सा कर्मियों की मदद से राजू को आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान घटी। 

विज्ञापन

 

यह घटना ऐसे समय घटी जब विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में बीआरएस नेताओं और अधिकारियों के बीच झड़प के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीआरएस के बीच एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले सीएम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार से उनके कक्ष में मुलाकात की।  विधानसभा सत्र के पहले दिन हुई अशांत घटनाओं के मद्देनजर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की।

सोमवार को विधानसभा परिसर में विपक्षी बीआरएस नेताओं और अधिकारियों से जुड़ी घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अध्यक्ष से मुलाकात की।

बीआरएस के नेताओं को हिरासत में लिया गया
इस बीच, सैफबाद पुलिस ने मंगलवार को नारायणगुडा पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह विरोध प्रदर्शन बीआरएस के एमएलसी टी मधुसूदन राव उर्फ टाटा मधु और एन नवीन कुमार रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद किया जा रहा था। तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित टिप्पणियों के सिलसिले में दोनों एमएलसी को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed