फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 Years Of Emergency LIVE: कैबिनेट में आपातकाल पर प्रस्ताव पारित, दो मिनट का मौन रखा गया; खरगे ने किया पलटवार

Wed, 25 Jun 2025 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Jun 2025 10:10 PM IST
खास बातें

50 Years of Emergency Live News in Hindi: देश में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा था, जिसके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा देशभर में संविधान हत्या दिवस का आयोजन करेगी। भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए लोगों को आपातकाल के काले दौर की याद दिलाई जाएगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मीसा बंदियों का सम्मान किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को अन्यायकाल करार दिया।

विज्ञापन
50 Years of Emergency Live Updates BJP Celebration on Constitution Murder Day Amit Shah PM Modi News in Hindi
आपातकाल के 50 साल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:06 PM, 25-Jun-2025
कर्नाटक के कांग्रेस नेता बोले- खतरनाक बयान के कारण आपातकाल लगाना पड़ा
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कर्नाटक के कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने कहा, 2014 में जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से एक काले युग की शुरुआत हुई है। जो लोग कभी 'काले दिन' की बात करते थे, वे खुद देश को बर्बाद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि 50 साल पहले पुलिस और सेना के विद्रोह वाला बयान किसने दिया था? बकौल हरिप्रसाद, यह इतना खतरनाक बयान था कि आपातकाल लगाना पड़ा।
07:25 PM, 25-Jun-2025
गोवा के सीएम सावंत बोले- भाजपा के कारण बचा संविधान, कांग्रेस के दौर में खतरे में पड़ा
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 50 साल पहले आपातकाल लगाया था। लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई थी, और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। अगर संविधान की रक्षा हुई है, तो यह भाजपा की वजह से ही हुआ है। जब भी संविधान खतरे में पड़ा है, तो इसका कारण कांग्रेस रही है।
विज्ञापन
06:39 PM, 25-Jun-2025
कांग्रेस ने अत्याचारों के लिए माफी क्यों नहीं मांगी?
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी आपातकाल के 50 साल होने पर कहा, 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल के दौरान 1.5 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 250 पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया था... उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज तक आपातकाल के दौर में किए गए अत्याचारों के लिए माफी क्यों नहीं मांगी है, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। भाजपा जनता को यही कड़वा सच बता रही है।
05:35 PM, 25-Jun-2025
जब 25 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध किया...
आपातकाल लगाने के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने संविधान हत्या दिवस मनाने का एलान किया है। इस मौके पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'देखिए ईश्वरीय न्याय कैसे होता है। एक 25 साल के लड़के (पीएम मोदी) ने इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध किया...आज, उसी व्यक्ति ने 2014 में उस कारण (कांग्रेस) को उखाड़ फेंका जिसने आपातकाल लगाया था। वंशवाद की राजनीति...तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाला युवा अब इस देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कर रहा है। शाह ने यह टिप्पणी पीएम मोदी की किताब 'द इमरजेंसी डायरीज' को लेकर की।
05:20 PM, 25-Jun-2025
शाह बोले- मोदी ने महज 24-25 साल की उम्र में गुजरात में संघर्ष का नेतृत्व किया
आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर आज पीएम मोदी की किताब 'द इमरजेंसी डायरीज: ईयर दैट फोर्ज्ड आवर लीडर्स' का विमोचन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह किताब पीएम मोदी की युवावस्था से जुड़ी घटनाओं के बारे में है। आपातकाल लागू किए जाने के समय वे एक युवा कार्यकर्ता थे, जिन्होंने 19 महीने तक आंदोलन में भाग लिया... पीएम मोदी ने मीसा बंदियों के घर जाकर उनके इलाज की व्यवस्था की। उस समय बहुत सारे गुप्त समाचार पत्र प्रकाशित होते थे। पीएम मोदी ने उन समाचार पत्रों को बाजारों, छात्रों और महिलाओं के बीच वितरित किया और 24-25 साल की उम्र में गुजरात में संघर्ष का नेतृत्व किया... इस किताब में संघर्षों की पूरी कहानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साधु, सरदारजी, हिप्पी, अगरबत्ती या अखबार विक्रेता के रूप में जमीन पर काम किया।
03:46 PM, 25-Jun-2025
लोकतंत्र की हत्या करने वाले दल के साथ RJD का गठबंधन कैसे?
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, इस देश की जनता देख चुकी है कि लोकतंत्र की हत्या किसने की। पूरा देश समझ रहा है कि लोकतंत्र को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन था। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए कदम उठाए। कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को भी बताना चाहिए कि वे लोकतंत्र की हत्या करने वाले दल के साथ गठबंधन कैसे कर रहे हैं। जयप्रकाश नारायण के मार्गदर्शन में राजनीति शुरू करने वाले लालू यादव अब कांग्रेस के पाले में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 25-Jun-2025
कैबिनेट में आपातकाल पर प्रस्ताव पारित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आपातकाल पर प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा को भी आड़े हाथों लिया है।
03:06 PM, 25-Jun-2025
भारत अब अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है: केरल के सीएम विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को दावा किया कि देश अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है क्योंकि संघ परिवार सरकार संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। विजयन ने फेसबुक पोस्ट में यह आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने 1975 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया।
02:33 PM, 25-Jun-2025
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा, "आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर गोवा सरकार ने संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया है... यह कार्यक्रम युवाओं को संविधान हत्या दिवस के बारे में बताने और जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। यह गोवा के हर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।"
02:26 PM, 25-Jun-2025
आपातकाल इंदिरा गांधी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक था: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दावा किया कि आपातकाल इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक था और इसे लागू करना इतिहास का काला दिन था। नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '25 जून, 1975 एक ऐसी तारीख है, जिसे हम सभी आपातकाल लागू करने के लिए याद करते हैं। इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला दिन कहा जाता है।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed