Tunisha Sharma Death News Live: आज अदालत में शीजान खान की पेशी, जेजे अस्पताल में हुआ तुनिशा का पोस्टमॉर्टम
{"_id":"63a70746858b9f36d334c774","slug":"tv-actress-tunisha-sharma-suicide-case-live-updates-hanged-herself-at-her-tv-serial-set-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Death News Live: आज अदालत में शीजान खान की पेशी, जेजे अस्पताल में हुआ तुनिशा का पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sun, 25 Dec 2022 11:02 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:02 AM IST
खास बातें
Tunisha Sharma Death News Live: आज सुबह मुम्बई के जेजे हॉस्पिटल में हुआ तुनिशा शर्मा का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:58 AM, 25-Dec-2022
मुंबई के जेजे अस्पताल में तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया। बताया जा रहा है कि तुनिशा का शव रात 1:30 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। सुबह 4:30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया।
12:50 AM, 25-Dec-2022
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
12:18 AM, 25-Dec-2022
तुनिशा शर्मा ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर शीजान खान के लिए एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "उस व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं जो मुझे इस तरह ऊपर उठाता है! मेरे जीवन में सबसे मेहनती, भावुक, बेतहाशा उत्साही और सबसे खूबसूरत इंसान! आप नहीं जानते कि आप क्या हैं और यह सबसे खूबसूरत हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुरुषों मेन्स डे की शुभकामनाएं दी थीं।
11:36 PM, 24-Dec-2022
तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में एक नया एंगल सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा एक्टरी शीजान खान के मेकअप रूम में बेसुध पाई गईं थीं, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जीशान खान अलीबाबा सीरियल के लीड एक्टर हैं। तुनिशा शर्मा अक्सर शीजान खान के साथ पोस्ट भी साझा करती रहती थीं, जिसे देखकर पता चलता है कि दोनों काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते थे।
11:01 PM, 24-Dec-2022
2021 में एक्ट्रेस ने खुद बताई थी डिप्रेशन में होने की बात
तुनिषा शर्मा ने साल 2021 में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि 'इंटरनेट वाला लव' शो शुरू होने से पहले मुझे एंजाइटी इश्यूज थे, मैं बहुत लो फील करती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि "मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि कजिन सिस्टर की मौत से वह इमोशनली पूरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से भी संपर्क किया था।
तुनिषा शर्मा ने साल 2021 में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि 'इंटरनेट वाला लव' शो शुरू होने से पहले मुझे एंजाइटी इश्यूज थे, मैं बहुत लो फील करती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि "मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि कजिन सिस्टर की मौत से वह इमोशनली पूरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से भी संपर्क किया था।
10:20 PM, 24-Dec-2022
तुनिशा शर्मा की अचानक आत्महत्या से कई सवाल उठ रहे हैं, अब इसी बीच खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस एंजाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। तुनिशा के साथ पहले काम कर चुकी सिमरन ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन की समस्या थी। उनकी फैमिली लाइफ भी अच्छी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 24-Dec-2022
तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। वह मेकअप रूम में फेंद पर लटकी मिली थीं। उनके पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है और टीवी के सेट पर अचानक आत्महत्या करना भी बेहद चौंकाने वाली बात है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
09:04 PM, 24-Dec-2022
सेलेब्स और यूजर्स दे रहे श्रद्धांजलि
तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं। अभिनेत्री की आखिरी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं। अभिनेत्री की आखिरी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
08:36 PM, 24-Dec-2022
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तुनिशा शर्मा मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
#UPDATE | TV actress Tunisha Sharma death case | Police will investigate it from the angle of both murder and suicide. No suicide note has been recovered from the spot. Police are questioning everyone who was present on the set during that time: Waliv Police
— ANI (@ANI) December 24, 2022
08:24 PM, 24-Dec-2022
तुनिशा शर्मा ने का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखने से लग रहा है कि जैसे वह कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हो। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।"