फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Trailer Launch Live: "पुष्पा पहली बार आपके सामने झुकेगा", अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया

Sun, 17 Nov 2024 07:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Nov 2024 07:38 PM IST
खास बातें

Pushpa 2 The Rule Trailer Launch Event: पुष्पा 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। अब दर्शकों को बड़ी सौगात देते हुए फिल्म के निर्माताओं ने पुष्पा 2 के ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Trailer Launch Event Live Updates Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sukumar
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@PushpaMovie

लाइव अपडेट

07:25 PM, 17-Nov-2024

अल्लू अर्जुन ने हिंदी बोलकर लोगों को कहा शुक्रिया

अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अल्लू अर्जुन ने कहा, "नमस्ते, बिहार की पावन धरती को मेरा शत शत प्रणाम। पहली बार बिहार आया हूं। आपके प्यार और स्वागत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, पर आज पहली बार आपके प्यार के लिए झुकेगा। बिहार की इस महान धरती पर मैं पहली बार आया हूं और जिस प्रकार आपने प्रेम दिखाया है और इतने दिल से मेरा स्वागत किया, इसके लिए मैं आपको जितना धन्यवाद दूं, कम है। पुष्पा राज किसी के सामने झुकता नहीं हैं, लेकिन यहां, आज, मैं आपके प्यार के लिए आप सभी के सामने झुकता हूं।धन्यवाद, पटना।"
07:08 PM, 17-Nov-2024

भोजपुरी बोलकर छाई रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
कार्यक्रम में रश्मिका मंदाना ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। उन्होंने भोजपुरी में कहा, "नमस्ते पटना..का हाल बा...सब ठीक-ठाक बा नू..."। उनकी ये बातें सुनकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।
विज्ञापन
06:58 PM, 17-Nov-2024

अक्षरा सिंह ने किया शानदार डांस

अक्षरा सिंह - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का भी जलवा देखने को मिला। सामी गाने पर उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।
06:49 PM, 17-Nov-2024

ट्रेलर में नजर नहीं आए सुकुमार

सुकुमार और अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि फिल्म के निर्देशक पटना में नजर नहीं आए। इवे्ंट के दौरान बताया गया कि अत्यधिक व्यस्तता की वजह से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम में उनके फिल्मी सफर की झलक दिखाई गई।
06:42 PM, 17-Nov-2024

टाइटल ट्रैक पर नक्काश अजीज की शानदार प्रस्तुति

नक्काश अजीज - फोटो : यूट्यूब- मैत्री मूवी मेकर्स
पुष्पा 2 के टाइटल सॉन्ग पर कार्यक्रम में नक्काश अजीज ने शानदार प्रस्तुति दी। उनके गाने पर लोग झूमते नजर आए।
06:29 PM, 17-Nov-2024

मंच पर पहुंचे बिहार के उप-मुख्यमंत्री

विजय कुमार सिन्हा - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुष्पा 2 के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:26 PM, 17-Nov-2024

पटना में कार्यक्रम कर खुश हैं निर्माता

पुष्पा 2 के निर्माता - फोटो : यूट्यूब- मैत्री मूवी मेकर्स
फिल्म के निर्माता पटना में ट्रेलर लान्च कर काफी खुश नजर आए। उन्होंने अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत के सबसे मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म के निर्माता ने इस प्यार के लिए पटना के लोगों का शुक्रिया कहा। साथ ही, उन्होंने पुलिस बल और मीडिया का भी शुक्रिया कहा।
06:15 PM, 17-Nov-2024

अल्लू का हैंडसम लुक

अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अल्लू अर्जुन भारी सुरक्षा के बीच पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हैं। ब्लैक कुर्ता-पैंट में अल्लू काफी हैंडसम दिखे।
06:10 PM, 17-Nov-2024

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से अल्लू अर्जुन के जबर्दस्त डायलॉग लोगों को सुनने को मिले। इसे देखकर फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
05:52 PM, 17-Nov-2024

गांधी मैदान का वीडियो आया सामने

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हैं। इससे  जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटी सी क्लिप में बड़ी संख्या में भीड़ को देखा जा सकता है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed