Pulkit Kriti Wedding Live: आज कृति के रचेगी पिया पुलकित के नाम की मेहंदी, शाम को होगा संगीत कार्यक्रम
{"_id":"65f2867ac7752b61780dc67e","slug":"pulkit-samrat-kriti-kharbanda-wedding-live-updates-know-haldi-mehendi-sangeet-and-guest-list-see-photos-video-2024-03-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pulkit Kriti Wedding Live: आज कृति के रचेगी पिया पुलकित के नाम की मेहंदी, शाम को होगा संगीत कार्यक्रम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thu, 14 Mar 2024 04:40 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:40 PM IST
खास बातें
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Marriage Photos Videos: बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल का वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चलने वाला है। इनकी शादी की रस्में आज यानी कि 13 मार्च से शुरू हो जाएंगी और कपल 15 मार्च को हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। फैंस भी दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:39 PM, 14-Mar-2024
मानेसर का होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के मानेसर का ये होटल अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। होटल का नाम आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस है। इसी होटल में कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन भी चल रहा है। होटल कुल 300 एकड़ में फैला हुआ है।
03:38 PM, 14-Mar-2024
कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो पुलकित और कृति मानेसर में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में फेरे लेंगे। कपल के पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने की खबर है।
विज्ञापन
02:27 PM, 14-Mar-2024
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अपने शादी को काफी निजी रख रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे है कि इसे मीडिया लाइमलाइट से बचाकर रखा जाए। ऐसे में फैंस बेसब्री से कपल के प्री-वेडिंग तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
01:31 PM, 14-Mar-2024
सेरेमनी हुई शुरू
खबरों की मानें को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। कृति आज पिया के नाम की मेहंदी रचा रही हैं। मेहंदी कार्यक्रम के बाद शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा।
12:44 PM, 14-Mar-2024
पुलकित की ख्वाहिश
पुलकित सम्राट, कृति खरंबदा संग अपनी शादी को बेहद खास बनाना चाहते हैं। खबर है पुलिकत की खास गुजारिश पर दिल्ली छह जगह की चाट को भी मेन्यू में शामिल किया गया है जो मेहमानों को परोसी जाएगी।
12:14 PM, 14-Mar-2024
कृति खरबंदा
- फोटो : instagram
कृति-पुलकित की फिल्म इंडस्ट्री की शादी है और दिल्ली का लड़का है तो मेहमान भी बड़े-बड़े आने वाले हैं। ना सिर्फ मेहमान आएंगे बल्कि कई परफॉर्मेंस भी होंगी। शाम को और हसीन बनाने के लिए कपल की स्पेशल परफॉर्मेंस भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 14-Mar-2024
पुलकित सम्राट, कृति
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कपल की शादी में पूरे इंडिया का रॉयल फूड शादी में मेहमानों को परोसा जाएगा। इसमें कोलकाता, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली की तमाम खास डिशेज परोसी जाएंगी। फैंस भी कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
11:06 AM, 14-Mar-2024
इस थीम में होगी दोनों की शादी
संगीत कार्यक्रम में ड्रेस की बात करें, तो राजस्थान और बॉलीवुड से प्रेरित ड्रेसेज भी शादी के इवेंट में कैरी की जाएंगी। शादी को रॉयल बनाने के लिए ड्रेसेज भी रॉयल हों, इसका खास ध्यान रखा गया है।
10:41 AM, 14-Mar-2024
पुलकित और कृति
- फोटो : social media
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। आज कृति के हाथों में पिया पुलकित के नाम की मेहंदी लगेगी। खबर है कि इस शादी में 200 मेहमान शामिल होने वाले हैं। खबरों की मानें तो कुछ मेहमान 13 मार्च को ही वेन्यू पर पहुंच गए हैं। बाकी मेहमान 14 और 15 मार्च तक वेन्यू पर पहुंचेंगे।
10:34 AM, 14-Mar-2024
Pulkit Kriti Wedding Live: आज कृति के रचेगी पिया पुलकित के नाम की मेहंदी, शाम को होगा संगीत कार्यक्रम
बॉलीवुज के मोस्ट लविंग कपल में से एक कृति और पुलकित के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। बॉलीवुड की कई शादियां विदेश में की गई हैं तो बहुत सारे स्टार्स को शादी के लिए राजस्थान पसंद आया।,लेकिन पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी के लिए दिल्ली को चुना है। पुलकित सम्राट दिल्ली के रहने वाले हैं और खबरों की मानें तो पुलकित खासतौर पर इस शादी को दिल्ली के आसपास ही करना चाहते थे।