Entertainment News Live Updates: विक्रम को आया हार्ट अटैक, रिलीज हुआ 'एक विलेन रिटर्न्स' का गाना
Entertainment News Live Updates: आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को जन्मदिन की खास बधाई दी। अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय की आगामी पैन इंडिया फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' का टीजर का आज रिलीज करने वाले हैं। वहीं विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म की पहली झलक भी आज जारी होने वाली है। यहां पढ़िए मनोरंजन जगत से जुड़ा हर एक अपडेट...
लाइव अपडेट
आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी कर ली है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रववार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा सिनेमा को देश की अर्थव्यवस्था के साधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होने वाला है।
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की हाल ही में अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। 3 जून को रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि अब खबर आ रही है मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है।
ओटीटी पर फिल्मों के लिए नया नियम
इन दिनों कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर भी दस्तक दे जाती है। ऐसे में दर्शकों को फिल्में ओटीटी पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता और मेकर्स भी ज्यादा मुनाफा कमा लेते हैं। लेकिन अब इस नियम में बदलाव होने वाला है और फिल्मों को ओटीटी रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना होगा। अब बॉलीवुड की फिल्मों पर 1 अगस्त से फिल्म वितरकों व निर्माताओं ने नया नियम लागू कर दिया है।
पीएस-1 का टीजर रिलीज
विक्रम को आया हार्ट अटैक!
शिंजो आबे के निधन पर अनुपम खेर ने जताया दुख
Deeply saddened & shocked by the assassination of former PM of Japan #ShinzoAbe! He was one of the most compassionate world leaders! And a great friend of India! His face reflected kindness! Very rare for a person in politics! My condolences to his family & people of Japan!🕉🙏 pic.twitter.com/sBrb4nOsqC
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 8, 2022