Dharmendra Death: धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन; रेखा समेत कई सेलेब्स पहुंचे घर; शाहरुख बोले- पिता जैसे थे
Dharmendra Deol Death News Live Updates: अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज यानी सोमवार को उनका निधन हुआ है। बॉलीवुड के हीमैन के अंतिम दर्शन करने के लिए कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
लाइव अपडेट
हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने धरमजी को याद करते हुए कई यादगार तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। हेमा मालिनी ने आज एक्स अकाउंट पर बैक टू बैक तीन पोस्ट किए हैं। जिसमें पहले पोस्ट में हेमा ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर धर्मेंद्र की है और दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'धरम जी, मेरे लिए वे सब कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों एशा और अहाना के प्यारे पापा, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथी। अच्छे-बुरे हर समय में वे मेरे साथ रहे। अपने सरल और प्यार भरे स्वभाव से वे मेरे पूरे परिवार के चहेते थे। सभी से इतना स्नेह रखते थे कि हर कोई उन्हें बहुत चाहता था।'
Dharam ji❤️
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need - in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5
धर्मेंद्र को शाहरुख ने किया याद
बॉलीवुड के किंग खान ने भी धरम जी को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। एक पोस्ट ने लिखा- 'मेरे लिए आप सिर्फ एक महान कलाकार नहीं, एक पिता जैसे मार्गदर्शक थे।'अमीषा पटेल सुनकर हो गईं हैरान
अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पोस्ट करते हुए हैरानी जताई। साथ ही धरम जी को उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए याद भी किया।आलिया ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धरम जी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।मनोज बाजपेयी ने दी अंतिम विदाई
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में सभी से खड़े होकर मौन रहने के लिए कहा। उन्होंने भी धरम जी को याद किया।कमल हासन ने भी दी श्रद्धांजलि
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को साउथ की बड़ी हस्तियों ने भी याद किया। रजनीकांत के बाद कमल हासन ने भी धरम जी को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।Deeply saddened by the passing of my dear friend and legendary actor Dharmendra ji. Dharam Ji’s charm, humility and strength of spirit were as real off-screen as on it. Indian cinema has lost one of its kindest icons. My heartfelt condolences to his family and admirers. pic.twitter.com/I9CgBmlCzl
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 24, 2025
देओल परिवार का दुख बाटंने पहुंचीं रेखा
देओल परिवार के इस दुख की घड़ी में अभिनेत्री रेखा भी उनके घर पर पहुंची हैं।इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी धर्मेंद्र के घर पर पहुंची हैं। प्रीति ने इससे पहले धरम जी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।
धर्मेंद्र के घर शिल्पा शेट्टी पहुंचीं
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद शिल्पा शेट्टी भी उनके घर पर पहुंची हैं। पूरा देओल परिवार इस वक्त उनके घर पर मौजूद है।धर्मेंद्र के घर कई सेलेब्स अब पहुंच रहे हैं। अभिनेता जायद खान और बहन सुजैन खान भी देओल परिवार के दुख को बांटने पहुंचे हैं।