12:01 AM, 17-Sep-2022
आपको बता दें राजू को जल्द से जल्द ठीक होता देखने के लिए सभी रात-दिन प्रर्थना कर रहे हैं। उनके परिवार वालों से लेकर फैंस तक सभी बस हर रोज यही दुआ कर रहे हैं कि कॉमेडियन होश में आकर उन्हें दोबारा हंसाएं।
11:49 PM, 16-Sep-2022
दीपू ने सोशल मीडिया पर उठते कयासों से को खारिज करते हुए कहा कि, 'राजू का इलाज एम्स में ही किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें यहां के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।'
10:28 PM, 16-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने यह भी कहा की उनके भाई का इलाज सही ढंग से चल रहा है और कॉमेडियन ठीक होने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने आप सभी की प्रार्थनाओं की भी जरूरत है।
09:33 PM, 16-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं। उनका वेंटिलेटर अभी नहीं हटाया गया है।
08:35 PM, 16-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने आज मीडिया को उनकी हेल्थ अपडेट दी है। दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि, ' राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स अपनी ओर से उन्हें ठीक करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं।'
07:31 PM, 16-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था। चेकअप के बाद उनके दिल के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज होने की बात सामने आई थी।
06:11 PM, 16-Sep-2022
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अभी होश नहीं आया है। राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने दावा किया कि राजू धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।
05:00 PM, 16-Sep-2022
पीएम से लेकर सीएम तक, राजू की सेहत के लिए हैं चिंतित
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों राजू की सेहत को लेकर चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम ने कॉमेडियन की पत्नी शिखा से फोन पर बात की थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजू की सेहत की मॉनिटरिंग के लिए ओएसडी को तैनात किया है।
04:14 PM, 16-Sep-2022
अफवाहों पर न दें ध्यान
राजू की सेहत से जुड़ी कई प्रकार की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में बेटी अंतरा ने हाल ही में नोट जारी कर कहा था, केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।'
03:05 PM, 16-Sep-2022
प्रार्थना करने का किया आग्रह
राजू के भाई से पहले कॉमेडियन की पत्नी और उनकी बेटी भी फैंस से प्रार्थना करने का आग्रह कर चुकी हैं। फैंस भी कॉमेडियन के सेहत में सुधार के लिए दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं।