Entertainment News Live Updates: ब्रह्मास्त्र का ‘केसरिया’ गाना रिलीज, अफेयर पर टिप्पणियों से भावुक हुए ललित
{"_id":"62d38992d179b13d2c47a94f","slug":"entertainment-news-live-updates-bollywood-tv-hollywood-latest-news-in-hindi-17-july","type":"live","status":"publish","title_hn":"Entertainment News Live Updates: ब्रह्मास्त्र का ‘केसरिया’ गाना रिलीज, अफेयर पर टिप्पणियों से भावुक हुए ललित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sun, 17 Jul 2022 08:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 17 Jul 2022 08:47 PM IST
खास बातें
Entertainment News Live Updates: मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां हर पल कुछ ना कुछ होता ही रहता है। नई फिल्मों की रिलीज हो या सेलिब्रिटी से जुड़ा कोई अपडेट इस फिल्मी दुनिया में खबरों की भरमार है। मनोरंजन जगत की इन्हीं छोटी- बड़ी हर खबर के लिए पढ़ें फिल्म इंडस्ट्री की खबरों से जुड़ा यह लाइव अपडेट-
विज्ञापन
कंगना रणौत, मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:46 PM, 17-Jul-2022
सुष्मिता सेन अपने चाहने वालों को दिया मैसेज
08:45 PM, 17-Jul-2022
रणबीर-आलिया को होंगे जुड़वा बच्चे
रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक गेम खेला, जिसमें उन्हें दो सच और एक झूठ बताना था। ऐसे में रणबीर के जवाब ने फैंस को ये कयास लगाने पर छोड़ दिया कि वह जुड़वा बच्चों के बाप बनने जा रहे हैं।
रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक गेम खेला, जिसमें उन्हें दो सच और एक झूठ बताना था। ऐसे में रणबीर के जवाब ने फैंस को ये कयास लगाने पर छोड़ दिया कि वह जुड़वा बच्चों के बाप बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
04:26 PM, 17-Jul-2022
इंटरनेट पर छाया श्वेता तिवारी का देसी अंदाज
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस सफेद रंग की साड़ी में कातिलाना पोज देती दिख रही हैं।04:04 PM, 17-Jul-2022
सोनम कपूर की गोद भराई हुई कैंसिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की कथित तौर पर रविवार को होने वाली गोद भराई की रस्म रद्द कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक भव्य गोद भराई की योजना बनाई थी। हालांकि, हाल ही में मुंबई में कोविड -19 के बढ़ते देखते हुए समारोह को अब रद्द कर दिया गया है।
02:58 PM, 17-Jul-2022
बजरंगी भाईजान 2 पर आया नया अपडेट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान को रिलीज हुए आज सात साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के अलग भाग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगले भाग में पहले भाग की निरंतरता होगी। बजरंगी भाईजान 2 की कहानी 8 से 10 साल का लीप लेगी।
02:04 PM, 17-Jul-2022
रील लाइफ भाई के साथ नजर आईं सुष्मिता
इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन जल्द ही अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज आर्या के नए सीजन के साथ दर्शकों ाका मनोरंजन करती नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस हाल ही में सीरीज में अपने भाई के किरदार में नजर आए एक्टर अंकुर भाटिया के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 17-Jul-2022
प्लेन में रोमांटिक हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार
बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के एक साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए दोनों लंदन पहुंचे। इस दौरान प्लेन में ली गई उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।12:09 PM, 17-Jul-2022
रिलीज हुआ 'केसरिया' गाना
रणबीर- आलिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया रिलीज हो चुका है। गाने में कपल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।10:36 AM, 17-Jul-2022
ललित मोदी ने शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते कई दिनों से ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा हैं। इस रिश्ते के एलान के बाद से ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच अब ललित मोदी ने इस पर अपना पक्ष रखते हुए एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है।09:49 AM, 17-Jul-2022