फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment News Live Updates: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर बोलीं राखी सावंत, कहा- 'मैं हैरान हूं'

Fri, 15 Jul 2022 05:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 05:48 PM IST
खास बातें

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक के बाद एक जानकारियां सामने आती ही रहती हैं। चाहे वह किसी की फिल्म रिलीज हो या फिर सेलेब्स की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट। मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़िए हमारा लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Entertainment News Live Updates Bollywood TV Hollywood Latest News in Hindi 15 july
राखी सावंत, ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media

लाइव अपडेट

05:47 PM, 15-Jul-2022
बॉलीवुड की ड्राम क्वीन राखी सावंत ने सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर अपना रिएक्शन दिया है। राखी ने कहा कि वह हैरान हैं, लेकिन ब्यूटीफुल लव स्टोरी है। साथ ही राखी ने यह भी कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग हिंदुस्तान का पैसा लेकर भाग जाते हैं...मोदी जी कुछ करते क्यों नहीं हैं।
04:43 PM, 15-Jul-2022
ललित मोदी संग शादी की बात पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी के ट्वीट के बाद से ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी दोनों ही लगातार अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस पर अब पहली बार सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि न ही उन्होंने शादी की है और न ही उनकी सगाई हुई है। सुष्मिता ने लिखा- वह एक खुश जगह पर हैं कोई शादी नहीं की, और  न ही कोई रिंग...। इसी के साथ उन्होंने लिखा बहुत हो गया स्पष्टीकरण...अब वापस जिंदगी और काम पर। साथ ही उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने उनकी खुशी साझा की।

विज्ञापन
03:50 PM, 15-Jul-2022
पुनीत राजकुमार के ट्विटर से ब्लूटिक हटने पर फैंस हुए नाराज
साउथ के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजुकमार के ट्विटर हैंडल से ब्लूटिक हटा लिया गया है। इसके बाद फैंस लगातार जल्द से जल्द ब्लूटिक बहाल करने की मांग कर रहे हैं वहीं कुछ फैंस का कहना है कि जब सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर हैंडल पर ब्लूटिक है तो फिर पुनीत राजकुमार के  ट्विटर अकाउंट से ही क्यों ब्लूटिक हटाया गया। 
02:00 PM, 15-Jul-2022
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना हर विषय पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ने के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी है और साउथ व हॉलीवुड की फिल्मों से बॉलीवुड के पीछे रह जाने की वजह बताई है। साथ ही फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए हैं।
12:10 PM, 15-Jul-2022
'शमशेरा' का टाइटल ट्रैक रिलीज
रणबीर कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया है। जिसमें रणबीर कपूर अब तक के सबसे रौबदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।



 
11:47 AM, 15-Jul-2022
अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधेश्याम' अब टीवी पर भी रिलीज होने जा रही है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर जानकारी दी कि 16 जुलाई रात 8 बजे इसका टीवी प्रीमियर किया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 AM, 15-Jul-2022
अनुपम खेर अपनी नई फिल्म 'कागज' को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने नया वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपनी इस आगामी फिल्म के लिए अपना लुक बदलते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

09:36 AM, 15-Jul-2022

Entertainment News Live Updates: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर बोलीं राखी सावंत, कहा- 'मैं हैरान हूं'

Entertainment News Live Updates: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। अब कमाल आर खान यानी केआरके ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुष्मिता सेन को असली देशभक्त महिला बताया है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, मैडम सुष्मिता सेन भारत में काला धन वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जो ललित मोदी के ले गया। आप असली देशभक्त महिला हैं, यह बहुत अच्छा होगा अगर आप पैसे वापस ले आएंगी। विजय माल्या और नीरव मोदी को भी जो लंदन में ही रह रहे हैं।
 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed