फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health Live: बहुत जल्द वापस लौटेंगे राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल ने बताई कॉमेडियन की हालत

Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update Live News in Hindi: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई समय से अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और करीबी लोग लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। बीते दिनों नाजुक हालत के बाद अब कॉमेडियन की सेहत में फिर सुधार होता दिख रहा है। आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ा हर छोटा- बड़ा अपडेट...पढ़िए…

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Health Live Updates Hospital Report Today Recover Soon, Deepu Srivastav News in Hindi
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:30 PM, 21-Aug-2022
कानपुर के इस्कॉन मंदिर में राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की गई है।

09:16 PM, 21-Aug-2022
कॉमेडियन सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव के साथ काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील पाल ने कहा है कि 'जो आदमी पूरी दुनिया को हंसाता है, वो इतना सीरियस नहीं रह सकता। वो लड़ने वाले आदमी हैं, वो फाइटर हैं और वह जरूर वापस लौटेंगे'।
विज्ञापन
06:47 PM, 21-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नजुक बनी हुई है। फैंस और कॉमेडियन के चाहने वालों के साथ पूरा देश उनके लिए दुआ कर रहा है। हर कोई यही चाह रहा है कि राजू भइया जल्दी से सही होकर वापस आ जाएं और अपने पुराने अंदाज में लोगों को गुदगुदाएं।
03:13 PM, 21-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक

राजू श्रीवास्तव की सेहत पर हाल ही में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि कॉमेडियन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, उन्हें आईसीयू में न्यूरोकार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में वेंटीलेटर रखा गया है।


 
02:42 PM, 21-Aug-2022

सामने आया राजू के बड़े भाई का बयान

राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनेटिरिंग कर रहे हैं। कॉमेडियन को पहले एंटीबायोटिक दवाइयों के हैवी डोज दिया जा रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे कम किया जा रहा है।
01:14 PM, 21-Aug-2022

शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताई हेल्थ अपडेट

रविवार को राजू श्रीवास्तव की ताजा हेल्थ अपडेट देते हुए शेखर सुमन ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन के कभी ऑर्गन सही तरीके से काम कर रहे हैं। पढ़ें उनका ट्वीट- 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:48 PM, 21-Aug-2022

कंट्रोल में आया ब्लड प्रेशर

राजू की ताजा हेल्थ अपडेट मुताबिक 11वें दिन कॉमेडियन का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आया है। साथ ही ऑक्सीजन को बढ़ाकर 50% कर दिया गया है, जो पहले 20% तक थी। बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले 11 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। 
12:34 PM, 21-Aug-2022

राजू के करीबी दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट

इससे पहले राजू श्रीवास्तव के करीबी दोस्त कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया कि राजू भैया के घर वालों से हमारी बात हुई है और अब उनके सेहत में पहले से काफी सुधार है।
11:47 AM, 21-Aug-2022

एम्स पहुंचे जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी

बीते दिन राजू श्रीवास्तव का हाल-चाल पूछने मशहूर कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी एम्स हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजू के परिवार मुलाकात कर राजू श्रीवास्तव के सेहत की जानकारी ली और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

 
11:00 AM, 21-Aug-2022

राजू के मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट

बीते दिनों कॉमेडियन के ब्रेन डेड होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अब इस बारे में राजू के मैनेजर ने एक बड़ा अपडेट दिया है। राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि वह ब्रेन डेड नहीं हैं, कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed