फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health Live: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, जानें कॉमेडियन की सेहत से जुड़ा हर अपडेट

Sun, 28 Aug 2022 05:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 28 Aug 2022 05:07 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत से जुड़ी कई तरह की अपडेट्स लगातार सामने आ रही है। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती में हैं। तब से लेकर अब तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों उनके होश में आने का समाचार भी सामने आया था। हालांकि, बाद में यह सारी खबरें महज अफवाह निकली। राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़े हमारा ये लाइव ब्लॉग- 

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava Health Live Updates Ventilator Support Nephew Mayank daughter antara News in hindi
राजू श्रीवास्तव - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

लाइव अपडेट

04:29 PM, 28-Aug-2022

राजू की सलामती के लिए रिलीज हुआ गाना

राजू श्रीवास्तव के लिए पूरा देश लगातार दुआएं कर रहा है। इसी बीच उनके दोस्त अन्नू अवस्थी ने उनकी सलामती के लिए एक गाना लिखा है,जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यहां सुने पूरा गाना

 
02:59 PM, 28-Aug-2022

राजू की सेहत में मामूली सुधार

हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में मामूली सुधार देखा गया है। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और निगरानी में हैं।

विज्ञापन
12:26 PM, 28-Aug-2022

दीपू ने की प्रार्थना करने की अपील

अफवाहों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जानकारी देने के साथ ही दीपू श्रीवास्तव ने फैंस ने एक और अपील की। उन्होंने राजू श्रीवास्तव के फैंस कहा कि, हम सभी से उनके लिए प्रार्थना करने और दुआ भेजने का अनुरोध करते हैं। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
11:47 AM, 28-Aug-2022

राजू के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं, राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया पर मेरे भाई राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। इसलिए हमने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है।
11:17 AM, 28-Aug-2022

राजू के परिवार ने की अपील

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर राजू के परिवार ने फैंस से अपील की है कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं दो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फैंस सिर्फ एम्स या फिर राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।
10:35 AM, 28-Aug-2022

कुछ सेकंड के लिए होश में आए थे राजू

बीते दिनों ये खबर भी सामने आई थीं कि राजू श्रीवास्तव ने अपनी आंखें खोली और उनके हाथ पांव में मूवमेंट भी देखा गया। लेकिन कोमा में होने की वजह से उन्होंने कुछ सेकेंड के लिए ही ऐसा रिस्पॉन्स दिया था। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 AM, 28-Aug-2022

कब हटेगा वेंटिलेटर?

इससे पहले राजू के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने भी यह जानकारी दी कि कॉमेडियन का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का मानना है कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत में थोड़ा और सुधार आने के बाद ही उन्हें वेंटिलेटर से हटाने का रिस्क लिया जाएगा।
09:05 AM, 28-Aug-2022

Raju Srivastava Health Live: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, जानें कॉमेडियन की सेहत से जुड़ा हर अपडेट

हाल ही में राजू श्रीवास्तव के परिवार के तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी सेहत में पहले से सुधार है। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के भतीजे मयंक श्रीवास्तव ने भी बताया कि कॉमेडियन की हालत अब पहले से सुधर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजू अब डॉक्टर्स के इलाज का रिस्पॉन्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed