Raju Srivastava Health LIVE Update: कार्डियो और न्यूरो कर रहे राजू का इलाज, दो हफ्ते बाद होश में आने की उम्मीद
{"_id":"6303062c93aed03c78143295","slug":"comedian-raju-srivastav-health-live-updates-hospital-report-today-shekhar-suman-sunil-pal-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava Health LIVE Update: कार्डियो और न्यूरो कर रहे राजू का इलाज, दो हफ्ते बाद होश में आने की उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
खास बातें
Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका स्वास्थ्य कई उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन की हालत अब भी गंभीर है। उनका इलाज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:41 PM, 22-Aug-2022
फैंस राजू श्रीवास्तव की सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। उनके लिए दुआ और पूजा पाठ भी हो रही है।
प्रभु हमारे राजू श्रीवास्तव भाई को जल्द शीध्र स्वस्थ करे। प्रभु श्री श्रीराम से सदेव आपके स्वस्थ होने दीघऻयु की कामना करता हू ❤#RajuSrivastav
— Thakur Sharad Singh🇮🇳 (@SharadS54896867) August 22, 2022
09:31 PM, 22-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर कर रहा है। राजू को 12 दिन से अब तक होश नहीं आया हैं, उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है। एम्स के डॉक्टर अब भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनका ब्रेन ऑक्सीजन के सहारे धीमे-धीमे अपनी नई सेल्स का निर्माण कर खुद को थोड़ा ठीक कर पाएगा। चूंकि ये प्रक्रिया बेहद धीमी होती है, इसलिए होश में आने में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
07:13 PM, 22-Aug-2022
कॉमेडी की वजह से एक बार राजू श्रीवास्तव को अंडरवर्ल्ड से धमकी भी मिल चुकी है। साल 2010 में जब राजू श्रीवास्तव ने दाऊद इब्राहिम को लेकर जोक सुनाया था, तब पाकिस्तान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद गजोधर भैया ने इन धमकियों का बेबाकी से जवाब दिया था और कहा था- कनपुरिया हैं, अपने दम पर बने हैं, हम डरने और विचलित होने वाले नहीं हैं।
06:02 PM, 22-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव का करीब 27 दिन पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मौत की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में राजू कह रहे हैं- जीवन में सबको इस तरह का काम करना चाहिए कि जब भी यमराज आए तो वो भी आपको लेकर जाते समय कहे कि आप भैंस पर बैठ जाइए। जीवन ऐसा होना चाहिए कि यमराज खुद पैदल चलने लगे, लेकिन आपको भैंस पर बैठाकर ले जाए।
05:11 PM, 22-Aug-2022
राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कॉमेडियन के लिए बड़े भाई जो कि दिल्ली में रहते हैं वो अपनी पत्नी के साथ उनकी सेहत के लिए विशेष पूजा कर रहे हैं।
04:19 PM, 22-Aug-2022
राजू से नहीं मिल पाईं उनकी पत्नी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया है। उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को आईसीयू में उनके पास जाने से रोक दिया गया है क्योंकि डॉक्टर नहीं चाहते कि किसी भी प्रकार के संक्रमण की वजह से राजू की हालत खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 22-Aug-2022
राजू के लिए 24 घंटे अहम
राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एम्स के डॉक्टर्स का कहना है कि कॉमेडियन की हालत नाजुक है और उनके लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है।
02:23 PM, 22-Aug-2022
अस्पताल ने उठाया सख्त कदम
अस्पताल कर्मियों ने उस शख्स से पूछताछ की और राजू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीयू के बाहर गार्ड तैनात कर दिए हैं। अब बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।
02:22 PM, 22-Aug-2022
राजू के रूम में पहुंचा अनजान शख्स
एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक अनजान शख्स राजू श्रीवास्तव के रूम में पहुंच गया। और आईसीयू के अंदर कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने लगा। शख्स को देख हर कोई घबरा गया और कॉमेडियन की सुरक्षा के लिए चिंतित हो गया।
01:30 PM, 22-Aug-2022
हर दिन हो रहा है सुधार
प्रशांत का कहना है कि तीन दिन पहले ब्रेन में आई सूजन की वजह से चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब हर दिन राजू की सेहत में कुछ न कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। इसलिए यहां विशेष पूजा कराई जा रही है।