Bappi Lahiri Funeral Live: अलविदा बप्पी दा! पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी; बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
{"_id":"620dbb140be7ca0e31386905","slug":"bappi-lahiri-passed-away-live-news-updates-last-rites-funeral-at-10-am-bappa-lahiri-arrived","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bappi Lahiri Funeral Live: अलविदा बप्पी दा! पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी; बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thu, 17 Feb 2022 01:03 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:03 PM IST
खास बातें
Singer Composer Bappi Lahiri Last Rites Live News: दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं रहे। आज विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि बप्पी दा का निधन मंगलवार (15 फरवरी) को रात 11:45 बजे के आस-पास हुआ था। लेकिन, अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अंतिम सफर पर बप्पी दा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:48 PM, 17-Feb-2022
अलविदा.....
लीजेंड बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के विले पार्ले में उनके प्रियजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया है। विद्या बालन, भूषण कुमार, शक्ति कपूर, सुनील पाल, शान, उदित नारायण और कई अन्य सेलेब्स ने गायक को भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे बप्पा लाहिड़ी ने मुखाग्नि दी।

12:39 PM, 17-Feb-2022
श्मशान घाट पहुंची बप्पी दा की बेटी
अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी श्मशान घाट पहुंची। अभिनेत्री रूपाली गांगुली को इस मुश्किल घड़ी में बप्पी लाहिड़ी के परिवार के साथ देखा गया।
विज्ञापन
12:27 PM, 17-Feb-2022
विद्या बालन, भूषक कुमार पहुंचे श्मशान घाट
मनोरंजन जगत के कलाकार बप्पी दा को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। विद्या बालन, भूषण कुमार, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह भी महान संगीतकार-गायक बप्पी लाहिड़ी को अंतिम सम्मान देने के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे।

12:18 PM, 17-Feb-2022
अलविदा बप्पी दा
गायक उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य दिवंगत बप्पी लाहिड़ी को अंतिम श्रद्धांजलि देने विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। वे कल बप्पी दा के घर भी परिवार से मिलने गए थे। सुनील पाल भी लेजेंड को अलविदा कहने पहुंचे।

11:46 AM, 17-Feb-2022
श्मशान घाट पहुंचे कलाकार
बप्पी लाहिड़ी का पार्थिव शरीर विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गया है। शक्ति कपूर, रूपाली गांगुली, अलका याज्ञनिक, शरबानी मुखर्जी, इला अरुण और अन्य दिग्गज बप्पी दा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

बप्पी लाहिड़ी का पार्थिव शरीर विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गया है। शक्ति कपूर, रूपाली गांगुली, अलका याज्ञनिक, शरबानी मुखर्जी, इला अरुण और अन्य दिग्गज बप्पी दा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

11:29 AM, 17-Feb-2022
अंतिम सफर की ओर बप्पी दा
विज्ञापन
विज्ञापन
11:21 AM, 17-Feb-2022
मीका सिंह ने बप्पी दा को याद करते हुए शेयर किया वीडियो
11:09 AM, 17-Feb-2022
श्मशान घाट ले जाया जा रहा है बप्पी दा का पार्थिव शरीर
प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी का पार्थिव शरीर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी का पार्थिव शरीर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Funeral procession of legendary singer #BappiLahiri on the way to Vile Parle crematorium in Mumbai where his last rites will be performed pic.twitter.com/8lv0RZcx5z
— ANI (@ANI) February 17, 2022
10:53 AM, 17-Feb-2022
अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि गायक-संगीतकार ने जो गाने गाए हैं, उन्हें उसके लिए दशकों बाद भी याद किया जाएगा।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि गायक-संगीतकार ने जो गाने गाए हैं, उन्हें उसके लिए दशकों बाद भी याद किया जाएगा।
10:44 AM, 17-Feb-2022
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार
बप्पी दा की अंतिम यात्रा शुरू होते ही गायका की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। परिवार और मनोरंजन जगत के सभी लोग स्तब्ध।

बप्पी दा की अंतिम यात्रा शुरू होते ही गायका की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। परिवार और मनोरंजन जगत के सभी लोग स्तब्ध।