Poonam Pandey Live: कहां हैं पूनम पांडे? सामने आई पूरी सच्चाई, एक्ट्रेस ने इस वजह से फैलाई थी मौत की अफवाह
{"_id":"65bc91023d437d41f807da76","slug":"actress-poonam-pandey-passed-away-live-updates-know-about-family-career-net-worth-unknown-facts-in-hindi-2024-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey Live: कहां हैं पूनम पांडे? सामने आई पूरी सच्चाई, एक्ट्रेस ने इस वजह से फैलाई थी मौत की अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sat, 03 Feb 2024 04:01 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 PM IST
खास बातें
Actress Poonam Pandey Passed Away Live News in Hindi: शुक्रवार को पूनम पांडे के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी। अब 24 घंटे बाद शनिवार को वे खुद सामने आई हैं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये खबर वायरल कराई।
विज्ञापन
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
लाइव अपडेट
04:00 PM, 03-Feb-2024
कहां हैं पूनम पांडे? पता चल गया
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के नहीं रहने की खबर सामने आई थी। इस खबर से हर कोई हैरान नजर आया। साथ ही इस खबर पर कई सवाल भी उठे, जिनका जवाब किसी के पास नहीं था। शुक्रवार को पूनम पांडे के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी। अब 24 घंटे बाद शनिवार को वे खुद सामने आई हैं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये खबर वायरल कराई।

04:15 PM, 02-Feb-2024
कहां हैं पूनम पांडे?
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के नहीं रहने की खबर सामने आई तो हर कोई हैरान नजर आया। साथ ही इस खबर पर कई सवाल भी उठे, जिनका जवाब किसी के पास नहीं था। शुक्रवार को पूनम पांडे के नहीं रहने की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी।
विज्ञापन
03:16 PM, 02-Feb-2024
पूनम की नेटवर्थ
पूनम ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर चुना है। फिल्मों के अलावा वे टीवी शो से भी खूब पैसा कमाती हैं। वे कंगना रणौत के शो लॉकअप का हिस्सा रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकअप शो के लिए पूनम पांडे को हर सप्ताह करीब तीन लाख रुपये मिलते थे। इसके अलावा पूनम पांडे मैग्जीन के फोटोशूट से भी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे का एक एप भी है। अभिनेत्री की सबसे ज्यादा कमाई इसी एप से होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे की कुल नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है।
03:08 PM, 02-Feb-2024
असफल रही शादीशुदा जिंदगी
अभिनेत्री पूनम पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशी-खुशी इस शादी का एलान किया था, लेकिन शादी के 12 ही दिन में उनके और सैम बॉम्बे के अलगाव की खबर भी आ गई थी।
02:18 PM, 02-Feb-2024
मुनव्वर फारुकी की जीत पर जताई खुशी
पूनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। पूनम कह रही हैं, 'मैं पहले दिन से मुनव्वर को सपोर्ट कर रही थी। मुझे पता था कि ये जीतेगा। मैं उसके साथ 'लॉकअप' शो में तीन महीने तक रही थी। उसकी जीत पर मुझे बेहद खुशी है। मेरे भाई को बधाई'। ये वीडियो 'टेली मसाला' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।

02:08 PM, 02-Feb-2024
पूनम को याद कर भावुक हुईं राखी
पूनम पांडे के निधन की खबर जब शुक्रवार को वायरल हुई तो राखी सावंत ने श्रद्धांजलि दी। राखी ने कहा, 'मेरे हाथ पैर कांप रहे हैं। आप लोग कह रहे हैं कि वो नहीं रही। लेकिन, मुझे नहीं पता। ये न्यूज सच है या क्या है। मैं दुबई में हूं। पूनम ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया'।

01:54 PM, 02-Feb-2024
'नशा' से किया बॉलीवुड डेब्यू
पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली। मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
01:21 PM, 02-Feb-2024
कंगना ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री कंगना रणौत ने पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, 'एक युवा अभिनेत्री को कैंसर से खोना बहुत दुखद है, ओम शांति'। कंगना रनौत ने लॉक अप सीजन एक होस्ट किया था, जिसमें पूनम पांडे प्रतिभागी थीं। बता दें कि ये शुक्रवार की बात है। लेकिन, अब शनिवार को सच्चाई सामने आ गई है और पूनम पांडे सही-सलामत हैं।

12:41 PM, 02-Feb-2024
फैंस को नहीं हो रहा यकीन
शुक्रवार को सामने आई पूनम पांडे के निधन की खबर पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे थे। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह सवा ग्यारह से साढ़े ग्यारह के बीच एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है। कुछ फैंस ने लिखा कि अभी दो-तीन दिन पहले उन्हें मुंबई में देखा गया था, इसलिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। वहीं, पूनम के इंस्टा हैंडल पर भी तीन दिन पहले उनका एक वीडियो पोस्ट किया गया था और सात दिन पहले एक तस्वीर पोस्ट की गई थी।

12:17 PM, 02-Feb-2024
Poonam Pandey Live: कहां हैं पूनम पांडे? सामने आई पूरी सच्चाई, एक्ट्रेस ने इस वजह से फैलाई थी मौत की अफवाह
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई। शुक्रवार को पूनम पांडे के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी। अब 24 घंटे बाद शनिवार को वे खुद सामने आई हैं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये खबर वायरल कराई।