UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: कब-कहां जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, पढ़ें पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
{"_id":"64355f7b3144290c48035753","slug":"up-board-result-2023-date-up-board-class-10th-and-12th-result-kab-aayega-upmsp-result-at-upmspeduin-2023-04-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: कब-कहां जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, पढ़ें पिछले वर्षों का पास प्रतिशत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Fri, 14 Apr 2023 07:48 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:48 PM IST
खास बातें
UP Board Result Date Class 10th and 12th, UP Sarkari Result 2023 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्याकंन प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली गई है। विशेष प्रायोगिक परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी है। अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UGC NET JRF Result 2023 Live: यूजीसी नेट जेआरएफ का रिजल्ट जारी, यूजीसी चीफ ने की पुष्टि
विज्ञापन
up board result, यूपी बोर्ड का रिजल्ट
- फोटो : amar ujala - file photo
लाइव अपडेट
07:47 PM, 14-Apr-2023
UPMSP UP Board Result गत वर्षों का पास प्रतिशत
UPMSP UP Board Result गत वर्षों का पास प्रतिशत |
|||
| परीक्षा परिणाम वर्ष | ओवरऑल पास प्रतिशत | छात्रों का पास प्रतिशत | छात्राओं का पास प्रतिशत |
| 2022 | 88.18 | 85.25 | 91.69 |
| 2021 | 97.88 | 97.47 | 98.4 |
| 2020 | 74 | 68.88 | 81.96 |
| 2019 | 70.06 | 64.4 | 76.46 |
| 2018 | 72.43 | 67.36 | 78.44 |
| 2017 | 82.5 | 77.16 | 88.8 |
| 2016 | 87.99 | 82.23 | 81.91 |
| 2015 | 83.5 | 78.55 | 77.87 |
07:44 PM, 14-Apr-2023
UPMSP UP Board Result 2023 लाखों छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
06:10 PM, 14-Apr-2023
UP Board Result 2023 LIVE: कब-कहां जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
-
चरण 1: सबसे पहले परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट्स results.amarujala.com और upmsp.edu.in पर जाएं। -
चरण 2: UP Board 12th Result 2023 या UP Board 10th Result 2023 पर क्लिक करें। -
चरण 3: आवश्यक लॉग इन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
चरण 4: परिणाम पीडीएफ में प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें। -
चरण 5: अब परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
04:35 PM, 14-Apr-2023
up board result 2023
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन किया है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों ने मूल्यांकन में तेजी बरती जिससे कार्य को निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया।
04:19 PM, 14-Apr-2023
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड सचिव के माध्यम से जारी एक पत्र चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें सूचित किया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा 5 अप्रैल को होगी। वहीं पत्र में सचिव के हस्ताक्षर भी हैं। बोर्ड ने इस पत्र को फर्जी बताया है।04:17 PM, 14-Apr-2023
UP Board 10th 12th Result
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने 5 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों के घोषित होने वाली सूचना का खंडन किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस तरह की किसी प्रकार की सूचना का बोर्ड खंडन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 14-Apr-2023
UP Board Result 2023
परिषद ने 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू की थीं, जिनमें 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च को खत्म हुई है।
01:04 PM, 14-Apr-2023
UP Board Result 2023 Kab Aayega
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। कुछ छात्रों ने कॉपियों में उत्तर की जगह अजब-गजब बातें लिखी थीं, जिन्हें पढ़कर परीक्षकों की हंसी निगल गई थी। कॉपियों में रुपये भी मिले। बदायूं में मूल्यांकन के दौरान एक उत्तर पुस्तिका पर लिखा मिला कि सॉरी, याद नहीं कर पाए, योगी जी की जय हो। इस तरह के मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं।12:28 PM, 14-Apr-2023
up 10th result live update
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर कुछ छात्रों ने प्रश्न के उत्तर की जगह हास्यापद बातें लिखीं है, जिन्हें पढ़कर परीक्षकों की हंसी छूट रही है। बदायूं और बरेली में मूल्यांकन के दौरान कई कॉपियों में इस तरह की बातें लिखी मिलीं।11:31 AM, 14-Apr-2023
कमेंट
कमेंट X