UP Board Result 2022, Upresults.nic.in LIVE Updates: 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी, 91% हुईं पास
{"_id":"62ac6453b31a1a5b0f1ac81e","slug":"up-board-result-2022-date-live-upmsp-class-10th-12th-sarkari-result-updates-know-expected-date-time-upmsp-edu-in","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022, Upresults.nic.in LIVE Updates: 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी, 91% हुईं पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 18 Jun 2022 08:06 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:06 PM IST
खास बातें
UP Board Result 2022 Date Time Out : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 18 जून को जारी किया जा रहा है। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें तथा 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
विज्ञापन
UP Board Result 2022 How To Check
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:04 PM, 18-Jun-2022
UP Board Result 2022 Latest Updates
यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
03:31 PM, 18-Jun-2022
टॉप 10 में सात कानपुर से
टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत, चौथा स्थान पलक अवस्थी 97.12 प्रतिशत, पांचवां स्थान नैनसी वर्मा 97.00 प्रतिशत , पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी 97.00 प्रतिशत, आठवां स्थान राज यादव 96.33 प्रतिशत और नौंवा स्थान शिवा 96.17 प्रतिशत शामिल हैं।
विज्ञापन
03:21 PM, 18-Jun-2022
27 टॉपरों में 19 लड़कियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने फिर से खुद को साबित किया है। टॉपर्स की सूची में 27 में से 19 लड़कियां हैं। टॉप 10 में लड़कियों का प्रतिशत 70 फीसदी से ज्यादा है।
02:31 PM, 18-Jun-2022
प्रिंस पटेल ने किया टॉप
दसवीं के परीक्षा परिणामों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी है। उन्होंने 97.67% नंबर हासिल करके टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा रहीं।
02:23 PM, 18-Jun-2022
लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 91.69 प्रतिशत पास
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार का परीक्षा परिणाम 88.25% रहा है। परीक्षा में 85.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, तो एक बार फिर लड़कियां इसमें अव्वल रही हैं। छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 91.69 प्रतिशत है।
02:21 PM, 18-Jun-2022
up board result live: 88.25 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.25 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 18-Jun-2022
10वीं का परीक्षा परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी थी।
01:38 PM, 18-Jun-2022
बस थोड़ी देर में जारी होंगे 10वीं के नतीजे
यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे थोड़ी देर में जारी होने वाले हैं। ठीक दो बजे से छात्र अपने परीक्षा परिणाम को देख सकेंगे। वहीं 12वीं का रिजल्ट शाम चार बजे जारी होगा। मोबाइल पर दसवीं कक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
01:23 PM, 18-Jun-2022
up board result 2022: करीब 48 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 5192689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 4775749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र उपस्थित रहे।
01:02 PM, 18-Jun-2022
कमेंट
कमेंट X