फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख और समय तय; पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट

Wed, 22 Apr 2026 12:01 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 22 Apr 2026 12:01 PM IST
खास बातें

UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026 Live updates, ubse.uk.gov.in, digilocker: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड मुख्यालय रामनगर, नैनीताल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले आपको पंजीकरण करना होगा।
 
छात्र अपना परिजल्ट अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

विज्ञापन
UK Board Result 2026 Live Updates UBSE Uttarakhand Board 10th 12th Result date time ubse uk gov in digilocker
UK Board Result 2026 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

12:00 PM, 22-Apr-2026

21 फरवरी से 20 मार्च हुई थीं परीक्षाएं

यूके बोर्ड 2026 की डेटशीट के अनुसार, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित कीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक हुईं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं।
10:40 AM, 22-Apr-2026

मार्कशीट में देखें ये विवरण

बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन (विभाजन) और योग्यता की स्थिति (पास/फेल) जैसी जानकारी सही तरीके से दर्ज होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
09:45 PM, 21-Apr-2026

पिछले वर्ष कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

विस्तृत जानकारी ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें:
08:23 PM, 21-Apr-2026

UK 10th Result 2026: पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें: 
07:07 PM, 21-Apr-2026

UBSE UK Board Result: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स

रैंक नाम जिला प्राप्तांक (500 में से) प्रतिशत (%)
1 कमल सिंह चौहान बागेश्वर 496 99.20%
1 जतिन जोशी हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
2 कनकलता टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
3 दिव्यम उत्तरकाशी 494 98.80%
3 प्रिया रुद्रप्रयाग 494 98.80%
3 दीपा जोशी ऊधम सिंह नगर 494 98.80%
06:14 PM, 21-Apr-2026

मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल

बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन (विभाजन) और योग्यता की स्थिति (पास/फेल) जैसी जानकारी सही तरीके से दर्ज होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 21-Apr-2026

पिछले साल पहले जारी हुआ था रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ने पिछल वर्ष (2025 में) पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया था। UBSE ने 2025 में 19 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रकाशित किए थे। इस बार बोर्ड 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने जा रहा है।
03:54 PM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: पिछले साल कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा?

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें हाईस्कूल के 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 छात्र शामिल थे। इनमें हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत और 2,268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी तथा इंटर में 1,05,298 संस्थागत और 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

01:28 PM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: पिछले साल 12वीं में 83.23% बच्चे हुए पास

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 83.23 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे, जो कुल मिलाकर अच्छा परिणाम रहा। लिंग के आधार पर देखें तो 80.10 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.20 फीसदी रहा था।
12:12 PM, 21-Apr-2026

UBSE Board 12th Result 2026: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम स्थान अंक
1 अनुष्का राणा देहरादून 493
2 केशव भट्ट देहरादून 489
2 कोमल कुमारी उत्तरकाशी 489
3 आयुष सिंह रावत ऋषिकेश 484
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed