फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार की बंपर भर्तियां, उत्तराखंड में लेखपाल व पटवारी के लिए करें आवेदन

Sun, 01 Aug 2021 06:45 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 01 Aug 2021 06:45 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 1 august apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:43 PM, 01-Aug-2021

Govt Job : इन स्थानों पर लेखपाल के पदों पर हो रही भर्तियां

उत्तराखंड में लेखपाल के पदों पर रिक्तियां
  • ऊधमसिंह नगर - 56
  • हरिद्वार - 35
  • देहरादून - 29
  • नैनीताल - 26
  • चंपावत - 01
05:45 PM, 01-Aug-2021

Govt Jobs : यह है पदों का विस्तृत विवरण

उत्तराखंड में पटवारी के पद पर रिक्तियां
  1. पौड़ी गढ़वाल - 79
  2. अल्मोड़ा - 50
  3. टिहरी - 45
  4. पिथौरागढ़ - 38
  5. उत्तरकाशी - 38
  6. नैनीताल - 27
  7. चमोली - 26
  8. चंपावत - 23
  9. बागेश्वर - 18
  10. रुद्रप्रयाग - 13
  11. देहरादून - 9
विज्ञापन
04:44 PM, 01-Aug-2021

Govt Vacancy : लेखपाल व पटवारी के पदों पर करें आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
03:59 PM, 01-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  
02:58 PM, 01-Aug-2021

Govt Jobs: 16 अगस्त से होगा साक्षात्कार

ऑयल इंडिया के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू  का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
02:05 PM, 01-Aug-2021

Sarkari Naukri: ऑयल इंडिया के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • असिस्टेंट मेकेनिक – आईसीई – 31 पद
  • ड्रिलिंग रिग्मैन – 26 पद
  • असिस्टेंट मेकेनिक – पंप – 17 पद
  • केमिकल असिस्टेंट - 10 पद
  • असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन – 10 पद
  • गैस लॉगर – 8 पद
  • इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर – 5 पद
  • असिस्टेंट डीजल मेकेनिक – 5 पद
  • असिस्टेंट फिटर – 2 पद
  • असिस्टेंट वेल्डर – 1 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 01-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इन 155 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 155 पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया है। बता दें कि यह भर्तियां असम के लिए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। जिनमें आवेदकों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। 
12:05 PM, 01-Aug-2021

Sarkari job: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन

इंटेलिजेंस असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास बी.एससी/बी.टेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल पदों के लिए स्नातक की डिग्री मांगी गई है। 
11:03 AM, 01-Aug-2021

सरकारी नौकरी: पुलिस विभाग के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

पंजाब पुलिस में कुल रिक्तियों - 1156
  • इंटेलीजेंस असिस्टेंट - 794 रिक्तियों
  • इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल - 362 रिक्तियां 
09:59 AM, 01-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: कांस्टेबल के पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

पंजाब पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed