RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम होगा जारी, अमर उजाला पर ऐसे कर सकेंगे चेक
{"_id":"683594b7fbf74948f70c238f","slug":"rbse-10th-result-2025-date-time-live-rajasthan-board-high-school-result-kab-ayega-direct-link-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम होगा जारी, अमर उजाला पर ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Wed, 28 May 2025 09:51 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 28 May 2025 09:51 AM IST
खास बातें
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज 28 मई को शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे, जिसमें कुल पास प्रतिशत, जिलेवार और लिंगवार परिणाम सहित अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम सबसे पहले देख सकेंगे।
गौरतलब है कि इस वर्ष RBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। अब सभी छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:49 AM, 28-May-2025
RBSE 10th Result 2025: अमर उजाला की वेबसाइट पर होगा उपलब्ध
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, रोल कोड और आवेदन संख्या डालकर लॉगिन कर सकते हैं।रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा अमर उजाला की वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here
07:49 PM, 27-May-2025
RBSE 10th Result 2025: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज 28 मई 2025 को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
05:53 PM, 27-May-2025
RBSE High School Result 2025: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
- कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।
05:48 PM, 27-May-2025
RBSE 10th Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले अपना रिजल्ट
05:29 PM, 27-May-2025
RBSE High School Result 2025: 10 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,96,085 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में 7,324 छात्र पंजीकृत हुए थे।05:09 PM, 27-May-2025
RBSE 10th Result 2025: करीब 11 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
इस परिणाम की घोषणा के साथ ही करीब 11 लाख छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने अंकों और पास स्टेटस को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड पहले ही कक्षा 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के परिणाम 22 मई 2025 को जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:00 PM, 27-May-2025
RBSE 10th Result 2025: शाम में जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार, 28 मई 2025 को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से जुड़कर आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।04:28 PM, 27-May-2025
RBSE 10th Result 2025: जानें पास होने के लिए जरूरी अंक
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।यदि कोई छात्र अधिकतम दो विषयों में पासिंग मार्क्स लाने में असफल रहता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही घोषित किया जाएगा।
04:26 PM, 27-May-2025
RBSE High School Result 2025: मार्कशीट में इन विवरणों को जरूर जांचें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यानपूर्वक जांचें। सुनिश्चित करें कि निम्नलिखित विवरण सही ढंग से दर्ज हैं:- नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- पास/फेल स्टेटस
- ग्रेड या श्रेणी
यदि मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र तत्काल अपने संबंधित स्कूल या राजस्थान बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया शुरू करें।
04:05 PM, 27-May-2025
कमेंट
कमेंट X