PSEB 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 97% छात्र पास; ऐसे करें चेक
{"_id":"661fc907a90b2ef4050b9309","slug":"pseb-10th-result-2024-live-updates-punjab-board-class-10-result-date-time-topper-list-scorecard-at-pseb-ac-in-2024-04-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"PSEB 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 97% छात्र पास; ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 18 Apr 2024 02:03 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:03 PM IST
खास बातें
PSEB 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का इंतजार कर रहें करीब 03 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबासाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
परिणाम के अलावा, बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स, समग्र उत्तीर्ण दर और कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के बारे में विशेष जानकारी भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Punjab Board 10th Result 2024
- फोटो : Amar ujala
लाइव अपडेट
02:02 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Live: अनंतिम होगी ऑनलाइन मार्कशीट
छात्रों को शुरू में जो ऑनलाइन मार्कशीट या स्कोरकार्ड मिलेगा, वह अनंतिम होगा। बाद में उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से अंकों का मूल विवरण एकत्र करना होगा।
01:59 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Live: इस तरीके से भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट
डिजीलॉकर के माध्यम से पीएसईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
- डिजिलॉकर वेबसाइट तक पहुंचने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
- एक बार जब आप एप्लिकेशन पर सफलतापूर्वक एक खाता बना लें, तो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- 'शिक्षा' अनुभाग के भीतर, पीएसईबी ढूंढें और सिलेक्ट करें।
- यहां से, पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2024 की श्रेणी पर जाएं।
- अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
01:54 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट लिंक कल यानी, शुक्रवार से एक्टिव हो जाएगा। लिंक एक्टिव होने पर नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in खोलें और रिजल्ट पेज पर जाएं।
- कक्षा 10वीं का परिणाम खोलें।
- रिजल्ट विंडो खुल जाएगी।
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
01:54 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Live: ग्रामीण क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन
इस वर्ष दसवीं में 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम 97.58 फीसदी रहा। यह अर्बन एरिया के 96.60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल दसवीं का परिणाम 97.54 फीसदी रहा था।
01:51 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Live: लड़कियां रहीं टॉपर
पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं।
01:49 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Live: कौन रहा पंजाब बोर्ड 10वीं का टॉपर?
इस वर्ष 10वीं कक्षा में 97.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लुधियाना की अदिति ने टॉप किया है। बोर्ड की तरफ से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट सूची जारी की गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम शुक्रवार सुबह ही देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 18-Apr-2024
PSEB 10th Result 2024 Out: पीएसईबी 10वीं का परिणाम जारी
PSEB 10th Result 2024 Out: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 18 अप्रैल, 2024 को पीएसईबी 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम pseb.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।01:15 PM, 18-Apr-2024
Punjab Board 10th Result 2024 Live: कैसे जांचें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- हेडर में "परिणाम" टैब लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
- अगले पेज पर, छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें और स्कोर देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
- पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
12:52 PM, 18-Apr-2024
Punjab Board 10th Result 2024 Live: टॉपर्स की घोषणा कब होगी ?
पीएसईबी10वीं परिणाम आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। नतीजों के साथ-साथ लिंग-वार, जिले-वार प्रदर्शन और टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी।12:25 PM, 18-Apr-2024
कमेंट
कमेंट X