Pariksha Pe Charcha 2021 Live: पीएम का मंत्र- परीक्षा हॉल में सारी टेंशन बाहर छोड़कर जाएं
Pariksha Pe Charcha 2021 Live : स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने एवं अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके से कहीं आप चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 07 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।
गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा का यह चौथा संस्करण है। लेकिन पहली बार परीक्षा पे चर्चा ऑनलाइन मोड में हो रही है। परीक्षा पे चर्चा 2021 में सभी स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा विद्यार्थियों को डर परीक्षाओं का नही होता है। उन्हें डर होता है उस माहौल से जो उनके आसपास बना दिया गया है कि यही एग्जाम सब कुछ है। यही जिंदगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2021 के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं ...
लाइव अपडेट
पीएम की बच्चों की सीख- परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं
परीक्षा पे चर्चा 2021 : प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद खत्म
प्रधानमंत्री की अपील- वोकल फॉर लोकल को बनाएं जीवन का मंत्र
Let us make 'Vocal for Local' our mantra for life. #PPC2021 pic.twitter.com/NHJwwLtm7N
— PMO India (@PMOIndia) April 7, 2021
जीवन की सफलता, विफलता का पैमाना अलग होता है : पीएम मोदी
What you study cannot be the only measure of success and failure in your life.
— PMO India (@PMOIndia) April 7, 2021
Whatever you do in life, they will determine your success and failure. #PPC2021 pic.twitter.com/WgTcG9GTIn
बच्चों के साथ उनकी जनरेशन की बातों में दिलचस्पी दिखाएं : पीएम मोदी
अपने बच्चे के साथ उसकी generation की बातों में, उतनी ही दिलचस्पी दिखाइएगा, आप उसके आनंद में शामिल होंगे, तो आप देखिएगा generation gap कैसे खतम हो जाती है। #PPC2021 pic.twitter.com/zM4LLLdEZ9
— PMO India (@PMOIndia) April 7, 2021
एग्जाम वॉरियर्स की लें मदद : पीएम मोदी
कोरोना काल में काफी कुछ खोया है, तो बहुत कुछ पाया भी है : पीएम मोदी
सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाना चाहिए
All your tension must be left outside the examination hall. #PPC2021 pic.twitter.com/XjhtAuLzrh
— PMO India (@PMOIndia) April 7, 2021
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया
Involve, internalize, associate and visualize. #PPC2021 pic.twitter.com/PeP9OBvksb
— PMO India (@PMOIndia) April 7, 2021
कमेंट
कमेंट X