फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET Result Live: सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका! परीक्षा रद्द करने से किया इनकार; एनटीए से मांगा जवाब

Wed, 12 Jun 2024 03:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 03:06 PM IST
खास बातें

NEET UG 2024 Controversy | NEET Exam News Live Updates: नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर शीर्ष अदालत में एक याचिका दाखिल की गई, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई चली। 

हालांकि, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका लगा है। अदालत ने परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं, दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया। 

विज्ञापन
Neet Result 2024 Controversy Live Supreme Court refuses to stay NEET counselling seeks NTA’s response
NEET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

लाइव अपडेट

03:05 PM, 12-Jun-2024

NEET Controversy: हसन मुश्रीफ ने क्या कहा?

इस मुद्दे पर बात करते हुए महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, ''नीट परीक्षा संभवत: पैसे लेकर आयोजित की गई थी। परिणाम ऐसे हैं कि महाराष्ट्र के किसी भी छात्र को राज्य के सरकारी या निजी कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई छात्रों के माता-पिता ने इस मुद्दे के समाधान के लिए उनसे संपर्क किया है।
01:06 PM, 12-Jun-2024

NEET 2024: इस साल पंजीकरण संख्या भारी मात्रा में बढ़ी

2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 20,38,596 थी, जबकि 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 23,33,297 हो गई। उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि के कारण स्वाभाविक रूप से उम्मीदवारों के एक बड़े समूह के कारण उच्च अंक प्राप्त करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
03:32 PM, 11-Jun-2024

NEET 2024: यहां से शुरू हुआ मामला

एनईईटी यूजी परिणाम घोषणा से पहले, शिवांगी मिश्रा और अन्य ने 1 जून को एक याचिका दायर की थी। परिणाम आने के बाद कई उम्मीदवारों को अनुग्रह अंक देने के एनटीए के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कुछ और याचिकाएं दायर की गई हैं। हालांकि, इन याचिकाओं को अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना बाकी है।

17 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली पीठ ने एनईईटी-यूजी 2024 परिणामों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन एनईईटी पुन: परीक्षा के लिए याचिका पर नोटिस जारी करने पर सहमति व्यक्त की। गौरतलब है कि इसी तरह की याचिकाएं विभिन्न उच्च न्यायालयों में भी लंबित हैं।
01:52 PM, 11-Jun-2024

NEET Controversy: देश में इतने मेडिकल कॉलेज

इस साल फरवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश भर के 706 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,08,940 एमबीबीएस सीटें हैं। तमिलनाडु में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे ज्यादा 5,275 एमबीबीएस सीटें हैं , उसके बाद महाराष्ट्र के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,125 सीटें हैं।
01:13 PM, 11-Jun-2024

NEET Supreme Court: रिजल्ट में अनियमितताओं को लेकर बढ़ा विवाद

एनटीए 2016 से नीट का आयोजन कर रहा है। इस साल 2024 की नीट परीक्षा 5 मई को 24 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। करीब 1500 छात्रों को बढ़ा-चढ़ाकर दिए गए अंक, ग्रेस मार्क्स के आवंटन और नतीजे घोषित होने के बाद अनियमितताओं को लेकर विवाद हुआ।  
12:50 PM, 11-Jun-2024

NEET UG Counselling: क्या नहीं होगी नीट काउंसलिंग?

ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के रहने वाले अब्दुल्लाह मोहम्मद फैज और शैंक रोशन मोहिद्दीन ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों के हितों की खातिर यह याचिका दायर की गई है और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में जब तक जांच होती है तब तक नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए। 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही दो याचिका पेंडिंग है और पेपर लीक के ग्राउंड पर एग्जाम रद्द कराने की गुहार लगाई जा चुकी है। गौरतलब है कि कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस भी जारी किया था, हालांकि रिजल्ट पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 11-Jun-2024

NEET Exam News: 67 उम्मीदवारों की आई रैंक-1

याचिकाकर्ता ने आशंका जताते हुए कहा कि यह तथ्य सामने आया है कि एक सेंटर विशेष पर एग्जाम दे रहे 67 स्टूडेंट्स को फुल मार्क्स 720 तक दिए गए हैं। याचिका में आगे कहा गया कि नीट परीक्षा 5 मई को हुई और तभी से कई शिकायतें सामने आई जिसमें पेपर लीक की बातें कही गईं।
12:34 PM, 11-Jun-2024

NEET 2024 Live: रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा की मांग

रिजल्ट आने के बाद से ही कई दिनों से छात्र देश के कोनों-कोनों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा की मांग की गई है। वहीं, परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की जांच की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि एनटीए ने मनमाने तरीके से ग्रेस मार्क दिया है। 
12:32 PM, 11-Jun-2024

NEET UG Controversy: क्या है पूरा मामला?

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को देशभर के 571 और विदेश के 14 शहरों में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट निर्धारित समय से 10 दिन पहले यानी 14 जून की जगह 4 जून को जारी किया गया। इस वर्ष नीट यूजी में रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने AIR-1 हासिल की है, जिसमें से 6 उम्मीदवार हरियाणा के एक ही केंद्र से हैं।
12:23 PM, 11-Jun-2024

NEET 2024: अदालत से एनटीए को फटकार

हालांकि, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका लगा है। अदालत ने परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं, दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है, इसलिए एनटीए को जवाब देने की जरूरत है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed