फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET UG 2022 Live: 18 लाख छात्रों को झटका, नहीं टलेगी नीट यूजी, कोर्ट ने कहा- छात्र न होते तो लगाते जुर्माना

Thu, 14 Jul 2022 06:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 06:04 PM IST
खास बातें

NEET 2022 Postpone Hearing Live in Delhi High Court:  स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही नीट यूजी (NEET) 2022 परीक्षा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को होनी है। परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र कई दिनों से परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे और दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। न्यायालय ने कड़ी फटकार के साथ यह याचिका खारिज कर दी है। फैसले पर अधिक जानकारी के लिए  amarujala.com/education पर पढ़ते रहें लाइव अपडेट 

विज्ञापन
NEET 2022 Postpone Hearing Live in Delhi High Court Today Know NEET UG Exam Postpone or not Read Here
NEET UG 2022 Postponed! - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:03 PM, 14-Jul-2022

NEET UG Exam 2022 के लिए ड्रेस कोड में इनकी अनुमति नहीं

  1. नीट यूजी परीक्षा के उम्मीदवारों को जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
  2. एनटीए को यह अधिकार है कि वह ड्रेस कोड के अनुपालन में छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर जूते उतारने के लिए कहे।
  3. उम्मीदवारों को पूरी बाजू वाले हल्के कपड़ों की अनुमति नहीं है।
  4. धर्म, परंपरा और सांस्कृतिक रूप से अनिवार्य आभूषण के अलावा अन्य की अनुमति नहीं है। 
  5. धूप का चश्मा, डिजिटल वॉच, घड़ियां, एनालॉग घड़ी और कैप यानी टोपी आदि पहनने की अनुमति नहीं है।
04:54 PM, 14-Jul-2022

NEET UG Exam 2022: 500 से अधिक शहरों में होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा देश के 500 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी प्रवेश पत्र को ध्यान से देखें और सभी निर्देशों को ठीक से पढ़ें। 
विज्ञापन
04:08 PM, 14-Jul-2022

NTA NEET UG 2022: नियमों का पालन करना जरूरी

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्पष्ट हो गया है कि नीट यूजी परीक्षा नहीं टाली जाएगी। परीक्षा 17 जुलाई को ही होनी है। ऐसे में एनटीए द्वारा जारी नियमों का पालन प्रत्येक उम्मीदवार को नीट परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए करना होगा। 
04:05 PM, 14-Jul-2022

NEET UG Exam 2022: दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड जारी

परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड वाली सूची जारी कर दी है। 
04:02 PM, 14-Jul-2022

NEET UG: 18 लाख से अधिक उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। 
03:50 PM, 14-Jul-2022

NEET UG 2022: याचिका में कोई दम नहीं था

जस्टिस नरूला ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर याचिकाकर्ता छात्र नहीं होते तो अदालत उन पर जुर्माना लगाने से नहीं कतराती। इस याचिका में कोई दम नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 14-Jul-2022

NEET UG 2022: नीट यूजी 17 जुलाई को ही होगी

दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस संजीव नरूला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। इसलिए इसे खारिज किया जाता है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया कि नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी। 
03:33 PM, 14-Jul-2022

Delhi HC: अदालत जुर्माना लगाने से नहीं कतराएगी

जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि मैं याचिकाकर्ता के खिलाफ आदेश पारित करने के लिए काफी इच्छुक था, लेकिन केवल इसलिए कि वे छात्र हैं, हम ऐसा नहीं जा रहे हैं। अगर ऐसी याचिकाएं दायर की जाती हैं तो अदालत जुर्माना लगाने से नहीं कतराएगी। 
03:30 PM, 14-Jul-2022

NEET UG 2022: हाईकोर्ट ने छात्रों को दी पढ़ने की नसीहत

स्थगित नहीं होगी नीट यूजी परीक्षा, दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्रों की दलीलें खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने छात्रों को शुभकामनाए देते हुए पढ़ने की नसीहत दी है।
03:27 PM, 14-Jul-2022

NEET UG 2022: NTA begins their submissions

नीट यूजी परीक्षा के लिए विदेश के 14 शहरों और देश में करीब 3500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अगर परीक्षा एक दिन भी टाली जाती है तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।  
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed