फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board Result 2024 Live(Out): 10वीं में 58.10% और 12वीं में 64.49% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM IST
खास बातें

MP Board 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट का जारी कर दिया हैं और इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताए तरीके से देख सकते हैं।

इस साल हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।
 
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
 

विज्ञापन
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2024 Live Updates See Marksheet Direct Link Toppers List at mpbse.nic.i
MP Board Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

05:19 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: कक्षा 12वीं मे इन छात्रों ने किया टॉप

Mp baord 10th topper - फोटो : Amar ujala
रैंक छात्रों का नाम अंक
पहली रैंक अनुष्का अग्रवाल 495
दूसरा रेखा रेबारी 493
दूसरा इश्मिता तोमर 493
दूसरा स्नेहा पटेल 493
 दूसरा सौरभ सिंह 492
तीसरा  सौम्या सिंह 491
 चौथा जोयल रघुवंशी 491
चौथा अंकिता उरमलिया 491
चौथा खुशबू कुमारी 491
पांचवा प्रगति असाटी 490
05:13 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: इन छात्रों ने किया टॉप?

MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
वाणिज्य में मुस्कान दांगी, विदिशा, और विज्ञान-गणित समूह में अंशिका मिश्रा, रीवा ने 493-493 अंक हासिल कर टॉप किया है। कला समूह में जयंत यादव ने 487 अंको के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन
04:45 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: इन जिलों का प्रदर्शन अच्छा रहा

MP Board Result 2024 - फोटो : Amar ujala
हायर सेकेंडरी में नरसिंहपुर, नीमच और इंदौर जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी तरह हाई स्कूल में नरसिंहपुर, आलीराजपुर और बालाघाट जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
04:27 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने किया टॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने टॉप किया। जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किए।
04:21 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया। अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। 
 
04:19 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: हाई स्कूल में इतने छात्र हुए पास

हाई स्कूल में महज 58.10 फीसदी ही बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड के लिए भी यह आंकड़ा आश्चर्य में डालने वाला है। बोर्ड ने कहा है कि इसका विश्लेषण किया जाएगा ताकि विभिन्न जिलों में अगली बार बच्चों के प्रदर्शन में सुधार आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 24-Apr-2024

कक्षा 10वीं और 12वीं में इतने छात्र हुए पास

हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।
03:58 PM, 24-Apr-2024
MP Board 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। 17 लाख से अधिक विद्यार्थी परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। जो भी छात्र इस वर्ष 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला के वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
03:44 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: इतने अंक वाले होंगे पास

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक की आवश्यकता होती है।
03:33 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल छात्राओं ने मारी बाजी

एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 2023 में छात्राओं ने बाजी मारी थी। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा था। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा था। 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा था। लड़के 52% सफल रहे थे और 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रही थी।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed