फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: आज जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; इस समय होगी घोषणा

Wed, 24 Apr 2024 09:32 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 24 Apr 2024 09:32 AM IST
खास बातें

MP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। परिणामों की घोषणा शाम 04:00 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें

रिजल्ट जारी होने पर एमपी बोर्ड हाई स्कूल के छात्र यहां अपना रोल नंबर डालें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
रिजल्ट जारी होने पर एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र यहां अपना रोल नंबर डालें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
 

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2024 Date Time Live MPBSE Board Result tomorrow at mpbse.nic.in
मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:23 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी ये घोषणा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान एमपी बोर्ड के अधिकारी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत, टॉपर्स, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा भी करेंगे।
07:59 PM, 23-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: कल इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड की ओर से नोटिस में कहा गया है, "माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम दिनांक 24.04.2024 को अपरान्ह 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा मण्डल मुख्यालय के सभागृह में घोषित किये जा रहे हैं।"
विज्ञापन
07:48 PM, 23-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: कल जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल, 24 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
07:09 AM, 23-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: 10वीं-12वीं से पहले आ रहा 5वीं-8वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी करता है। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए बोर्ड ने इस बार भी 5वीं-8वीं का रिजल्ट पहले जारी करने का निर्णय लिया है। बोर्ड आज, यानी 23 अप्रैल को 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसके बाद, जल्द ही 10वीं-12वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
05:52 PM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन

एमपी बोर्ड परिणाम 2024 घोषित होने के बाद, जो छात्र या तो किसी भी विषय में असफल होते हैं या अपने परिणामों से असंतुष्ट होते हैं, वे पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन फॉर्म तक पहुंचने का लिंक परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रक्रिया के संबंध में अपडेट के लिए पोर्टल को नियमित रूप से जांचते रहें।
02:34 PM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: मार्कशीट में उल्लिखित विवरण

  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • विद्यालय क्रमांक
  • छात्र का नाम
  • फोटो
  • केंद्र क्रमांक
  • कुल मार्क
  • प्रत्येक विषय में अंक
  • विभाजन
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: पिछले साल 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत

वर्ष 2023 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 55.28% था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 58.75% था, जबकि लड़कों में यह 52% था। परीक्षा में कुल 7,27,044 छात्र शामिल हुए थे।
12:03 PM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: किन छात्रों को मिलेगा लैपटॉप?

पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 78,641 छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये मिले।
11:25 AM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: उपस्थित छात्रों की संख्या

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 9,92,101 लड़के और 7,48,238 लड़कियां उपस्थित हुईं।
11:05 AM, 22-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: पिछले साल लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन

आंकड़ों के मुताबिक, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2023 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 60.26%
लड़कियों के लिए उत्तीर्ण दर- 66.47%
कुल उत्तीर्ण दर- 63.29%
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed