JEE Mains Result 2022 Live: जेईई मेन सत्र-2 का परिणाम जारी? यहां जानें रिजल्ट पर ताजा अपडेट
{"_id":"62eddf7c3ddaf02dd01c4e5e","slug":"jee-main-result-2022-session-2-live-result-declared-today-at-jeemain-nta-nic-in-nta-result-rank-card-topper","type":"live","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Result 2022 Live: जेईई मेन सत्र-2 का परिणाम जारी? यहां जानें रिजल्ट पर ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 08 Aug 2022 10:05 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:05 AM IST
खास बातें
JEE Mains Result 2022 Live: जेईई मेन सत्र दो की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया गया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम आज रविवार को जारी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग पर।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:05 AM, 08-Aug-2022
JEE Main Result 2022: परिणाम जारी हुए
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए गए हैं। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे।11:48 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: क्या आज जारी होगा जेईई मेन का परिणाम?
-
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा। -
यहां अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 2 या फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे। -
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें। -
अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। -
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें। -
इसी तरह उम्मीदवार अपना एनटीए स्कोर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
11:06 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: नौ लाख से अधिक यूनिक कैंडिडेट शामिल
जेईई मेन जून 24 से 30 जून तथा जुलाई सेशन 25 से 30 जुलाई के मध्य आयोजित की गई थी, जिसमें नौ लाख से अधिक यूनिक कैंडिडेट शामिल हुए।
10:35 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: 2021 में पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर 18 विद्यार्थी
गत वर्ष जेईई मेन 2021 के चारों चरण के रिजल्ट के बाद जारी ऑल इंडिया रैंक लिस्ट में पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर 18 विद्यार्थी काबिज थे।
10:04 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: एनटीए जेईई स्कोर रैंक
एनटीए जेईई स्कोर रैंक में इस वर्ष ऑल इंडिया रैंक में एक स्थान पर एक ही विद्यार्थी रहेगा, क्योंकि गत वर्ष के परिणामों से सीख लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दो विद्यार्थियों के एनटीए स्कोर में टाई लगाने के ऐसे मापदंड तय किए थे कि अब एक से अधिक विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक-1 पर आना संभव नहीं है।
09:24 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: रैंक कैसे तैयार की जाएगी?
एनटीए द्वारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्रता सूची भी जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को यह जान लेना चाहिए कि इस बार रैंक कैसे तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:13 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: बीते साल थे 18 टॉपर्स
हालांकि, बीते साल टॉपर्स में 18 उम्मीदवारों के ऑल इंडिया रैंक-1 पाने के बाद से ही टाई ब्रेकर फॉर्मूला और पॉलिसी में बदलाव किए गए थे।
07:03 PM, 06-Aug-2022
JEE Mains Result 2022 Live: जेईई मेन के दोनों सेशन का फाइनल रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दोनों सेशन का फाइनल रिजल्ट और एनटीए रैंक सूची रविवार, सात अगस्त को जारी की जा सकती है।06:20 PM, 06-Aug-2022
JEE Main Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
- nta.ac.in
- ntaresults.nic.in
- jeemain.nta.nic.in
04:39 PM, 06-Aug-2022
कमेंट
कमेंट X