04:07 PM, 11-Jun-2021
HBSE 10th Result: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि जमा करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
04:03 PM, 11-Jun-2021
BSEH 10th Result: कुल 3,13,345 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
हरियाणा बोर्ड ने 3,13,345 छात्रों का परिणाम घोषित किया, जिनमें से 1,72,059 छात्र और 1,41,286 छात्राएं हैं। इसके अलावा, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले 11,278 छात्रों को भी उत्तीर्ण घोषित किया गया है। छात्र अपने विस्तृत अंक bseh.org.in पर देख सकते हैं।
03:52 PM, 11-Jun-2021
HBSE 10th Result: कंपार्टमेंट परीक्षा के भी परिणाम घोषित
बोर्ड ने उन छात्रों के परिणाम भी जारी कर दिए हैं, जो इस साल कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले थे। कम्पार्टमेंट के छात्रों के परिणाम भी उनके शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित आंतरिक परीक्षाओं के आधार पर घोषित किए गए हैं।
03:45 PM, 11-Jun-2021
Haryana Board 10th Result: वेबसाइट पर 5 बजे जारी होगा परिणाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
03:28 PM, 11-Jun-2021
HBSE 10th Result: बुधवार को जारी होगा ओपन स्कूल का परिणाम
शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि ओपन स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम बुधवार यानी 16 जून 2021 को जारी किया जाएगा।
03:13 PM, 11-Jun-2021
BSEH 10th Result: परिणाम जारी, वेबसाइट पर अपडेट में लग सकता है समय
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने परिणामों की घोषणा कर दी है। 3 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी पास हो गए हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर परिणामों को अपडेट नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने में समय लग सकता है।
02:56 PM, 11-Jun-2021
Haryana Board 10th Result: विद्यार्थियों को करना होगा और इंतजार
परिणाम की घोषणा में देरी हो रही है। भले ही घोषणा का समय दोपहर 2-2:30 बजे था, लेकिन परिणाम अभी तक नहीं आया है और अधिकारियों का दावा है कि इसे "जल्द ही" जारी किया जाएगा। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
02:45 PM, 11-Jun-2021
HBSE 10th Result: एसएमएस के जरिए ऐसे देखें अपना परिणाम
छात्र अपना परिणाम एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देख सकते हैं। फोन पर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को रिजल्ट HB10 टाइप करना होगा और उसके आगे अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
02:40 PM, 11-Jun-2021
Haryana Board 10th board: इसके बाद होगी वेबसाइट अपडेट
कक्षा 10वीं के बीएसईबी परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल परिणाम की घोषणा करेंगे और उसके बाद बोर्ड की वेबसाइट परिणाम अपडेट करेगी।
02:32 PM, 11-Jun-2021
BSEH 10th Result: 3.30 तक आ सकता है परिणाम
शिक्षा मंत्री ने आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया है। संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 3.30 बजे के करीब घोषित हो सकता है।
कमेंट
कमेंट X