फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HBSE 10th Result Out Live: 95.22% रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, लड़कों से 2.10 फीसदी आगे हैं लड़कियां

Sun, 12 May 2024 01:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 12 May 2024 01:23 PM IST
खास बातें

HBSE Haryana Board 10th Result 2024 Declared Live Updates: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज, 12 मई को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Board Class 10 Result 2024 Out Live Check HBSE High School Results Toppers List At Bseh.Org.In
Haryana Board 10th Result - फोटो : Amar ujala graphics

लाइव अपडेट

01:23 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: ऐसे करें चेक

  • बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘कक्षा 10 रिजल्ट’ पर क्लिक कीजिए।
  • यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा। 
  • इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें। 
12:59 PM, 12-May-2024

HBSE 10th Result 2024: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 प्रतिशत

डॉ. यादव ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 12,607 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 11,186 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन
12:49 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: 93.19 फीसदी रहा राजकीय विद्यालयों का रिजल्ट

  • इस वर्ष राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 93.19% रही।
  • निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 97.80 रही है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.24 रही है।
  • शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.18 रही है।
12:48 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: 96.32 फीसदी छात्राएं पास

Haryana Board Result - फोटो : Amar ujala graphics
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुईं, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
12:46 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: पंचकुल जिला सबसे आगे

उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में जिला पंचकुला शीर्ष पर और जिला नूंह सबसे निचले स्थान पर रहा।
12:29 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: 2,73,015 अभ्यर्थी पास

सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। 3,652 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा, अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 12-May-2024

HBSE 10th Result 2024: लड़कों से आगे लड़कियां

इस वर्ष छात्राओं ने लड़कों की तुलना में 2.10 प्रतिशत अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

12:18 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: स्कूलों के लिए परिणाम शाम से उपलब्ध होंगे

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित स्कूलों/संस्थानों द्वारा भी आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है। अगर किसी स्कूल को समय पर रिजल्ट नहीं मिलता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।
12:16 PM, 12-May-2024

HBSE 10th Result: पिछले वर्षों में कैसा रहा प्रदर्शन

पिछले साल, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.43 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो 2022 के 73.18 प्रतिशत से कम था। हालांकि, 2022 में कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गईं। उससे एक साल पहले, 2021 में, बीएसईएच ने कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। 2023 में, कक्षा 10 के परिणाम 17 जून को घोषित किए गए थे।
12:13 PM, 12-May-2024

Haryana Board Result: ऐसे करें चेक

  • बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘कक्षा 10 रिजल्ट’ पर क्लिक कीजिए।
  • यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा। 
  • इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed