CBSE 10th Result 2021 Live: लड़कों का 98.89, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.24 रहा
{"_id":"6108d2184a8d4423ca31e9e0","slug":"cbse-class-10th-result-2021-live-news-update-board-will-declare-result-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2021 Live: लड़कों का 98.89, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.24 रहा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 03 Aug 2021 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:04 PM IST
खास बातें
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.amarujala.com पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं, और स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:49 PM, 03-Aug-2021
शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी युवा मित्रों को हार्दिक बधाई। मैं उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
जो इस साल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, मैं उनसे हिम्मत नहीं हारने और कड़ी मेहनत करते रहने का आग्रह करता हूं। सफलता अवश्य मिलेगी।
जो इस साल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, मैं उनसे हिम्मत नहीं हारने और कड़ी मेहनत करते रहने का आग्रह करता हूं। सफलता अवश्य मिलेगी।
The last one and a half year has been challenging for everyone, particularly for our students, teachers & parents.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 3, 2021
I compliment all, especially our young friends, parents, teachers, academics and @cbseindia29 for making this day possible. #CBSEClass10result
01:43 PM, 03-Aug-2021
इंस्टीट्यूशन वाइस पास प्रतिशत
- केवी - 100
- जेएनवी - 99.99
- सीटीएसए - 100
- स्वतंत्र - 99.57
- सरकार - 96.03
- सरकारी सहायता प्राप्त - 95.88
विज्ञापन
01:29 PM, 03-Aug-2021
यह है रिजन वाइस पास प्रतिशत
- त्रिवेंद्रम - 99.99
- बेंगलुरु - 99.96
- चेन्नई - 99.94
- पुणे - 99.92
- अजमेर - 99.88
- पंचकुला - 99.77
- पटना - 99.66
- भुवनेश्वर - 99.62
- भोपाल - 99.47
- चंडीगढ़ - 99.46
- देहरादून - 99.23
- प्रयागराज - 99.19
- नोएडा - 98.78
- दिल्ली पश्चिम - 98.74
- दिल्ली पूर्व - 97.80
- गुवाहाटी - 90.54
01:16 PM, 03-Aug-2021
2 लाख ने 90 से 95 तक के अंक हासिल किए
सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम 2,097,128 छात्रों के लिए घोषित किया गया है, जिसमें से 2,00,962 छात्रों ने 90-95 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
01:08 PM, 03-Aug-2021
त्रिवेंद्रम ने किया टॉप
सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में, त्रिवेंद्रम ने 99.99 फिसदी के साथ फिर से टॉप किया है। वहीं बेंगलुरु ने 99.96 फीसदी के साथ दूसरा और चेन्नई ने 99.94 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
01:03 PM, 03-Aug-2021
ऐसा रहा कक्षा 10वीं का परिणाम
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 98.89%
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 99.24%
- ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 100%
- 95 फीसदी और उससे अधिक वाले छात्रों की संख्या- 57,824
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 03-Aug-2021
16 अगस्त से होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 12 बजे सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 2,112,767 से अधिक पंजीकृत छात्रों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। लगभग 17,636 छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी।
12:57 PM, 03-Aug-2021
इतने छात्रों का नहीं जारी हुआ परिणाम
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के 16,639 छात्रों का परिणाम घोषित नहीं किया है।
12:52 PM, 03-Aug-2021
2021 का पास प्रतिशत 99.4 फीसद रहा
इस साल कक्षा 10वीं के 20,97,128 छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र थे, जिनमें से 20,76,997 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार का पास प्रतिशत 99.4 फीसदी रहा।
12:46 PM, 03-Aug-2021
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.89 प्रतिशत और लड़कियों का 99.24 प्रतिशत है।
कमेंट
कमेंट X