12:56 PM, 09-Jan-2024
ICAI CA Final Pass Percentage: उत्तीर्ण प्रतिशत
इस साल आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा में ग्रुप I के लिए पास प्रतिशत 9.46 प्रतिशत और ग्रुप II के लिए 21.6 प्रतिशत है। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 9.42 प्रतिशत रहा है।
12:56 PM, 09-Jan-2024
ICAI CA Inter Pass Percentage: उत्तीर्ण प्रतिशत
इस साल आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा में ग्रुप I के लिए पास प्रतिशत 16.78 प्रतिशत और ग्रुप II के लिए 19.18 प्रतिशत है। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 9.73 प्रतिशत रहा है।
11:17 AM, 09-Jan-2024
आईसीएआई सीए परिणाम 2023: योग्यता के बाद की परीक्षा की तारीखें जारी
आईसीएआई ने घोषणा की है कि पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स डिप्लोमा ऑन मैनेजमेंट एंड बिजनेस फाइनेंस परीक्षा 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
11:05 AM, 09-Jan-2024
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहेल आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in पर जाएं
- मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नं, रजिस्ट्रेशन नं और कैप्चा कोड डालें
- रिजल्ट की जांच करें
11:01 AM, 09-Jan-2024
आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट जारी
ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in/caresult पर नवंबर 2023 सत्र के लिए CA इंटर और CA फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
10:55 AM, 09-Jan-2024
ICAI CA Result 2023: पिछले सत्रों का रिजल्ट किस समय आया था?
पिछले सत्रों की परीक्षाओं और नतीजों की घोषणा के पैटर्न को देखें तो आइसीएआइ द्वारा परिणाम सुबह के समय ही घोषित किए जा सकते हैं।
10:53 AM, 09-Jan-2024
CA Inter Result 2023 Live (OUT): सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट जारी, फटाफट इस लिंक से करें चेक
ICAI CA Result 2023: सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2023 और सीए इंटर रिजल्ट नवंबर 2023 आज जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) थोड़ी ही देर में सीए फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की नवंबर 2023 सत्र की परीक्षाओं के नतीजों (ICAI Result November 2023) की घोषणा करेगा।
कमेंट
कमेंट X