फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Board Exam Date Sheet 2024 Live: यूपी-बिहार बोर्ड की डेटशीट जारी, आईसीएसई के बाद अब सीबीएसई का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 05:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Dec 2023 05:22 PM IST
खास बातें

10th and 12th Class Board Exam Date 2024 Live Updates: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन शुरू होने वाला है। यूपी-बिहार,आईसीएसई बोर्ड ने तो डेटशीट भी जारी कर दी है। अब छात्र सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Board Exam Date Sheet 2024 Live: ICSE ISC UP Board Datesheet Class 10 and 12 Out Know CBSE Date Sheet Updates
Board Exam Date Sheet 2024 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:45 PM, 08-Dec-2023

UP Board 10th Exam 2024

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न और वर्णनात्मक प्रश्न दोनों शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त 15 मिनट आवंटित किए जाएंगे।
05:19 PM, 08-Dec-2023

Time Table 2024 UP Board दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी और 09 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
05:19 PM, 08-Dec-2023

UPMSP UP Board High School Time Table 2024

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 



 
04:26 PM, 08-Dec-2023

UPMSP 2024 प्रैक्टिकल परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 01 फरवरी और 02 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
02:40 PM, 08-Dec-2023

UPMSP UP Board पिछली बार की तुलना में कम पंजीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, पिछली बार बोर्ड परीक्षा के लिए 58,84,634 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
02:40 PM, 08-Dec-2023

UPMSP UP Board Class 10th and 12th Time Table 2024

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Board exam 2024

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट का इंतजार लाखों की संख्यां में परीक्षार्थी कर रहे हैं। अभी तक बोर्ड की तरफ से डेटशीट पर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

Assam HS datesheet 2024

असम बोर्ड ने कक्षा 12वीं की डेट शीट 2024 जारी कर दी है। असम एचएस टाइम टेबल 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 12 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

BSEB 10th Datesheet 2024 15 फरवरी से मैट्रिक एग्जाम

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी। वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के इंटरनल एसेसमेंट या प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जाएगा। 

BIHAR Board Exam 2024 एक फरवरी से इंटर एग्जाम

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि  इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एक फरवरी से 12 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा बीच दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह 9:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन्टरमीडिएट वार्षिक (प्रायोगिक) परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक ली जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed