08:32 AM, 16-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट
बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in व secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा।
05:55 PM, 15-Mar-2024
Bihar Board Inter Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी घोषणा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करने वाला है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसकी तारीख Bihar Board Inter Result Date 2024 से एक दिन पहले बताई जाएगी।
04:05 PM, 15-Mar-2024
Bihar Board Inter Result: कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी की थी। वहीं, अब नतीजों का एलान होने वाला है, जो कि जल्द ही होगा।
10:37 AM, 15-Mar-2024
Bihar Board Result 2024: कहां आएगा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसे जांचने के लिए उम्मीदवारों को रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
05:04 PM, 14-Mar-2024
कितने उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की है परीक्षा?
आपको बता दें कि मौलवी की परीक्षा चार संकाय इस्लामियात, मौलवी कला, मौलवी कॉमर्स, मौलवी विज्ञान में आयोजित की जाती है। इस्लामियात में कुल 5,894 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें फर्स्ट डिवीजन से 3,308 उम्मीदवार, सेकंड डिवीजन से 2315 उम्मीदवार और थर्ड डिवीजन से सिर्फ 12 उम्मीदवार ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
03:33 PM, 14-Mar-2024
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़ी जरूरी सूचना
बिहार मदरसा रिजल्ट की मार्कशीट अभी अस्थाई है। अगर कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वे कॉपी की दुबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के बाद फिर से फाइनल मार्कशीट जारी की जाएगी।
02:28 PM, 14-Mar-2024
कैसे चेक करें बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के परिणाम ?
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाकर बिहार मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 देख सकते हैं।
12:35 PM, 14-Mar-2024
Bihar Madarsa Board Result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वस्तानिया, फौक्वानिया और मौलवी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bsebpatna.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
02:48 PM, 13-Mar-2024
Bihar Board Exam Result 2024: बोर्ड ने किया आगाह
हाल ही में, बीएसईबी ने छात्रों और अभिभावकों को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में झूठे दावों के प्रति आगाह किया था। बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया था कि कुछ असामाजिक तत्व खुद को बोर्ड का प्रतिनिधि बताकर मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अधिक अंक दिलाने के बदले फोन पर पैसे की मांग कर रहे हैं। बोर्ड ने साफ किया कि कोई भी उत्तर पुस्तिकाओं पर अंक नहीं बदल सकता है और छात्रों, अभिभावकों से ऐसे मामलों की रिपोर्ट संबंधित प्राधिकारी को करने को कहा है।
02:15 PM, 13-Mar-2024
Bihar Board 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित होंगे परिणाम
बिहार बोर्ड के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स के नाम भी जारी किए जायेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का समय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X