फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme: अलीगढ़ में हालात बेकाबू, उपद्रवियों ने आठ गाड़ियों को फूंका, एडीजी आगरा जोन की कार में भी हुई तोड़फोड़

Fri, 17 Jun 2022 11:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 17 Jun 2022 11:20 PM IST
खास बातें

चार साल की अवधि के लिए लगभग 45-50,000 युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विभिन्न समूह इस योजना का अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। कहीं छात्रसंघ के नेता सड़कों पर उतर आए हैं तो कहीं ट्रेन में आग लगा दी गई है। यहां पढ़ें अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के पल-पल की अपडेट-

विज्ञापन
Agnipath Scheme people protests against centre Agneepath scheme all over the country see live updates
अलीगढ़ में बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:45 PM, 17-Jun-2022

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर ये ट्रेनें स्टेशनों पर रोकीं गईं

22412 नई दिल्ली-नाहरलगून एक्सप्रेस  छपरा    में रोका गया
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस    छपरा    में
15054 लखनऊ-छपरा    औड़िहार    में
12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस      बनारस    में
15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस      रसड़ा    में
02564 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी    गोरखपुर    में
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस    सहजनवा    में
12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस      मसकनवा    में
15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मनकापुर में
12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस    गोण्डा     में
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस      गोण्डा कचहरी में
15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस  सीतापुर सिटी    में
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस    लखनऊ    में
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस    बलिया     में
06:35 PM, 17-Jun-2022

प्रयागराज में रामचौरा रेलवे स्टेशन पर दर्जनों प्रदर्शनकारी हिरासत में

प्रयागराज में भी सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम के विरोध में शुक्रवार को छात्र सड़कों पर उतर आए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन के सामने केंद्र विरोधी नारेबाजी हुई। उधर, नैनी के अलावा कीडगंज और नवाबगंज में गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। रामबाग रेलवे स्टेशन पर जमा हो रहे प्रदर्शनकारियों को समजा-बुझा कर हटाया गया। इसी तरह नवाबगंज इलाके के रामचौरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
06:12 PM, 17-Jun-2022

दिल्ली पुलिस ने बवाल को लेकर 19 के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली में हुए बवाल में मिली शिकायतों और सोशल मीडिया की जांच के आधार पर सद्भाव को बिगाड़ने वाले 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ सकता है।
05:55 PM, 17-Jun-2022

विरोध के चलते ट्रेनों का संचालन रहा बाधित, अवध असम एक्सप्रेस निरस्त

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। वहीं तमाम ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
05:37 PM, 17-Jun-2022

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में युवाओं ने तोड़फोड़ की कोशिश

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में वजीराबाद रोड पर बस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। दोषियों के खिलाफ दंगा करने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
04:32 PM, 17-Jun-2022

अलीगढ़ के टप्पल में उपद्रवियों ने एडीजी की कार में की तोड़फोड़

अलीगढ़ में बवाल व अनियंत्रित हो चुके उपद्रव पर काबू पाने के लिए टप्पल पहुंचे एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण की गाड़ी को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा। प्रदर्शनकारियों ने एडीजी राजीव कृष्ण की सरकारी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:16 PM, 17-Jun-2022

पिलखुवा में शनिवार को टोल प्लाजा पर प्रदर्शन का आह्वान

पिलखुवा में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शनिवार सुबह सात बजे टोल प्लाजा पर पहुंचने का आह्वान किया है। ये आह्वान ट्विटर, फेसबुक ग्रुप के माध्यम से लगातार वायरल हो रहा है, इसके चलते टोल प्लाजा पर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने टोल प्लाजा पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। टोल प्लाजा पर अभी से पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
04:01 PM, 17-Jun-2022

बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने एसपी सिटी की गाड़ी पर किया पथराव

बुलंदशहर में भी अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का गुस्सा फूटा। अहमदगढ़ क्षेत्र में कुछ युवाओं ने पथराव किया, जिसमें रोडवेज बस के शीशे टूट गए। वहीं गुलावठी में एसपी सिटी की गाड़ी पर भी दूर से पथराव किया गया, हालांकि इस दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ। वहीं, गुरुवार रात को शिकारपुर में प्रदर्शन करने की सूचना पर छह युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उधर, डिबाई में एक इंटर कॉलेज में 50 युवा एकत्रित हुए, सूचना पर  अधिकारियों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
03:42 PM, 17-Jun-2022

युवाओं का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ता हुआ

अग्नीपथ के बवाल को लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पुलिस ने जाम में फंसे ट्रकों को सड़क पर तिरछा लगवाया दिया है।
03:38 PM, 17-Jun-2022

जट्टारी नगर पंचायत को जलाने का प्रयास

अलीगढ़ के जट्टारी नगर पंचायत को उपद्रवियों ने जलाने का प्रयास किया। एसडीएम एडीएम ने नगर पंचायत में घुसकर जान बचाई। एडीएम की गाड़ी को भी भीड़ ने निशाना बनाया। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed