DUSU Election Results Live: अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP के प्रत्याशी जीते, एक पद पर NSUI का कब्जा
{"_id":"68ccc3e7ef32a53e9e06f4c0","slug":"delhi-university-students-union-election-results-dusu-election-results-2025-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"DUSU Election Results Live: अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP के प्रत्याशी जीते, एक पद पर NSUI का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 19 Sep 2025 03:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Sep 2025 03:35 PM IST
खास बातें
DUSU Chunav Result 2025 Live Updates in Hindi: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव का आयोजन गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ। इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें 1,33,412 में से 52,635 वोट डाले गए। डूसू चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। काउंटिंग पूरी हो गई है, तीन पदों पर एबीवीपी और एक पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है... यहां देखें पूरी जानकारी
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन मान, सचिव पद प्रत्याशी कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी दीपिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:33 PM, 19-Sep-2025
संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी का कब्जा, दीपिका झा जीतीं
दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।
03:31 PM, 19-Sep-2025
सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने मारी बाजी
कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज को मुखरता दी है।
विज्ञापन
03:30 PM, 19-Sep-2025
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला जीते
राहुल झांसला (आयु 24 वर्ष) – बौद्ध अध्ययन में परास्नातक। पिछले दो वर्षों से छात्र मुद्दों के लिए संघर्षरत राहुल ने बेहतर विश्वविद्यालय और खेल संरचना, स्वच्छ छात्रावास व कक्षा व्यवस्था, पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता और महिलाओं के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की मांग की है। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।
03:29 PM, 19-Sep-2025
अध्यक्ष पद पर जीते आर्यन मान
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है।
02:44 PM, 19-Sep-2025
अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान जीत गए हैं। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद दीपिका झा ने जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल झांसला जीते हैं।
एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष - आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 20547
सचिव - कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825
एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोसलिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 29339
सचिव - कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380
आइसा -एसएफआइ
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना - 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक - 8425
कुल मतदान
अध्यक्ष: 59882
उपाध्यक्ष: 59869
सचिव: 59863
संयुक्त सचिव: 69919
02:03 PM, 19-Sep-2025
16 राउंड तक कुल वोट
अध्यक्ष पदएबीवीपी- आर्यन मान- 21854
एनएसयूआई- जोसलिन नंदिता चौधरी- 9973
उपाध्यक्ष पद
एबीवीपी- गोविंद तंवर- 16013
एनएसयूआई- राहुल झांसला- 22770
सचिव पद
एबीवीपी- कुणाल चौधरी- 18506
एनएसयूआई- कबीर- 12419
संयुक्त सचिव पद
एबीवीपी- दीपिका झा- 16501
एनएसयूआई- लवकुश भड़ाना - 13996
विज्ञापन
विज्ञापन
01:58 PM, 19-Sep-2025
15वां राउंड
एबीवीपी प्रत्याशीअध्यक्ष - आर्यन मान 1746
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 989
सचिव - कुणाल चौधरी 1352
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1176
एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोश्लिन नंदिता चौधरी 794
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 1984
सचिव - कबीर 869
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 944
01:58 PM, 19-Sep-2025
14वां राउंड
एबीवीपी प्रत्याशीअध्यक्ष - आर्यन मान 1340
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 862
सचिव - कुणाल चौधरी 1193
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1123
एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोश्लिन नंदिता चौधरी 552
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 1343
सचिव - कबीर 644
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 679
01:09 PM, 19-Sep-2025
13वां राउंड
एबीवीपी प्रत्याशीअध्यक्ष - आर्यन मान 1011
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 812
सचिव - कुणाल चौधरी 830
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 825
एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोश्लिन नंदिता चौधरी 407
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 863
सचिव - कबीर 609
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 561
01:00 PM, 19-Sep-2025
12वां राउंड
एबीवीपी प्रत्याशीअध्यक्ष - आर्यन मान 1581
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 1115
सचिव - कुणाल चौधरी 1446
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1170
एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोश्लिन नंदिता चौधरी 815
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 1831
सचिव - कबीर 1006
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 1361