फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Collapse Live: 25 मीटर तक हटाया मलबा, शाम तक मजदूरों तक पहुंच सकती है टीम, बचाव अभियान जारी

Mon, 13 Nov 2023 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Nov 2023 03:01 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Tunnel Collapse News Live Updates: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। अभी लगभग 35 मीटर और मलबा साफ करना होगा। हालांकि फंसे हुए मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें पाइप के जरिए खाना और पानी के साथ ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। सीएम धामी ने भी दौरा किया। यहां पढ़ें हादसे से जुड़ा हर अपडेट।..

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse News Live Laborers Trapped under Construction Tunnel Yamunotri National Highway
Uttarkashi Tunnel Collapse - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:10 PM, 13-Nov-2023

पाइपलाइन से भेजी जा रही ऑक्सीजन

बीते रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है, जिसके चलते वहां भूस्खलन हुआ है। चूरा जैसा मलबा आया है। जेसीबी व अन्य मशीनों से मलबा हटाने का काम भी जारी है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मजदूर हैं, वहां करीब पांच से छह दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है। इसके अलावा पाइपलाइन से भी ऑक्सीजन भेजी जा रही है।
05:10 PM, 13-Nov-2023

ढाई फीट व्यास के पाइप से बाहर आएंगे मजदूर

निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं, जिन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। देहरादून से बोरिंग के लिए ऑगर मशीन मंगवाई गई है, जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा। इससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने इस काम में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
02:53 PM, 13-Nov-2023
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। 60 मीटर की टनल में से 25 मीटर के करीब मलबा हटाया जा चुका है, अभी भी 35 मीटर तक मलबा हटाना रह गया है। आज शाम तक मजदूरों के पास पहुंचने की उम्मीद है। टनल में फंसे मजदूर यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हैं।
 
01:22 PM, 13-Nov-2023

'ऑक्सीजन, पानी और खाद्य सामग्री भेजी जा रही है'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यह सुरंग निर्माणाधीन थी जो लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी होनी थी, जिसमें से मात्र 400 मीटर ही तोड़े जाने के लिए बाकी था। अचानक बीच में मलबा गिरने की वजह से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए हैं। बचाव का काम तेजी से हो रहा है। रात को उनसे संपर्क भी स्थापित हो गया था। सुरंग के अंदर ऑक्सीजन, पानी और खाद्य सामग्री भेजी जा रही है।

01:03 PM, 13-Nov-2023

थोड़ी देर में घटना स्थल पर पहुंचेंगे सचिव आपदा प्रबंधन

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा भी थोड़ी देर में घटना स्थल पर पहुंचेंगे। सचिव आपदा प्रबंधन भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेंगे। 
12:57 PM, 13-Nov-2023

राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए आए गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने भी राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक सामग्री की समय से व्यवस्था कर ली जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 13-Nov-2023

'मलबा हटाया जा रहा है'

उत्तरकाशी टनल हादसे पर उत्तरकाशी ज़िला मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिला ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है। जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हवा सप्लाई की जा रही है। उनसे संवाद की कोशिश भी की जा रही है। 
 
12:17 PM, 13-Nov-2023

'ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था'

मुख्यमंत्री ने कहा राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया की ईश्वर की कृपा और बचाव अभियान में जुटे लोगों के अनथक प्रयासों के चलते सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
12:13 PM, 13-Nov-2023

मिकों को सकुशल बाहर निकालने का काम जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ने कहा कि सभी विशेषज्ञ एजेंसियां श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने का काम कर रही हैं। इस समय हमारी प्राथमिकता है कि सभी 40 श्रमिकों को बाहर निकाला जाए। हम उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अच्छी बात ये है कि उनसे संपर्क हो गया है।
 
12:08 PM, 13-Nov-2023

मलबा गीला होने से परेशानी

उत्तरकाशी टनल हादसे पर एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट करमवीर सिंह भंडारी का कहना है कि सुरंग के अंदर फंसे सभी 40 लोग सुरक्षित हैं, हमने उन्हें पानी और खाना मुहैया कराया है। बचाव कार्य जारी है। मलबा गीला होने के कारण हमें थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन हमारी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है और बचाव कार्य जारी है। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed