06:18 PM, 28-Apr-2026
सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
महिला आरक्षण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। वहीं सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
05:52 PM, 28-Apr-2026
छह बजे तक सदन स्थगित
हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को छह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
05:51 PM, 28-Apr-2026
महिला आरक्षण विरोधी कांग्रेस के लगे नारे
सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों में जमकर तीख बहस हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाए तो सत्ता पक्ष ने भी महिला विरोधी कांग्रेस के नारे लगाए।
05:44 PM, 28-Apr-2026
कांग्रेसियों का हंगामा
भोजनावकाश के बाद शुरू हुए सत्र के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने करीब बीस मिनट तक हंगामा किया और वेल में आए गए।
03:08 PM, 28-Apr-2026
भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरेगी
विधानसभा में विशेष सत्र होने के बाद सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठक में भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा सभी जिला पंचायतों की बोर्ड बैठक में भी निंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे। इससे भी नीचे क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी इसका निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि विपक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, उसे लेकर पार्टी किसी सूरत में खामोश नहीं रहेगी।
02:58 PM, 28-Apr-2026
भाजपा की विपक्ष को घेरने की तैयारी
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष को घेरे रखना चाहती है। लिहाजा, विधानसभा में आज मंगलवार को विशेष सत्र के बाद भाजपा ने छोटी सरकार (निगम, जिला पंचायत) तक विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
02:21 PM, 28-Apr-2026
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विधानसभा कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
02:11 PM, 28-Apr-2026
बाहर सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
एक तरफ महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भीतर सदन गरमाया हुआ है, तो वहीं बाहर सड़कों पर हंगामा जारी है।
01:58 PM, 28-Apr-2026
महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए
कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया है। आज पंचायत से लेकर निगम की मेयर तक हमारी बहनें हैं। 2023 में जो कानून पास हुआ था, उसे सरकार ने ही लटका दिया। कहा कि महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। हमारी मांग है कि वर्तमान लोकसभा की सीटों पर ही ये लागू किया जाए। उत्तराखंड के अगले विधानसभा चुनाव में ही महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाए।
01:31 PM, 28-Apr-2026
2023 के कानून को लागू क्यों नहीं करना चाहती भाजपा?
सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार आठ साल का इंतजार करा रही है। 2034 तक ये कानून लागू हो पाएगा। 2023 के कानून को लागू क्यों नहीं करना चाहती भाजपा। कहा कि यह
राजनीतिक जमीन को बचाने का मामला है। कोई महिलाओं को अधिकार देने का नहीं है।