फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election Result Live: प्रधान के सभी पदों पर रिजल्ट जारी, आज भी जारी रहेगी मतगणना

Fri, 01 Aug 2025 07:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Aug 2025 07:46 AM IST
खास बातें

 Uttarakhand Gram Panchayat Election Result secresult.uk.gov.in: प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना जारी है। कुछ जिलों में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 Live: Panchayat Chunav Vote Counting, Block Wise Chunav Parinaam
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: मतगणना जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

12:18 AM, 01-Aug-2025

देहरादून में 300 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को देर रात तक जारी थी। 409 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 300 से ज्यादा के परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। देर रात तक कई जिला पंचायत सीटों पर गिनती जारी थी। इसके अलावा चकराता ब्लॉक की सभी छह जिला पंचायतों की मतगणना भी लगभग पूरी हो गई थी।

दून के रायपुर ब्लॉक और चकराता की ग्राम पंचायतों की मतगणना पूरी हो गई। रायपुर ब्लॉक में जहां 40 ग्राम पंचायत हैं तो चकराता में 117 ग्राम पंचायत। इसी के चलते रायपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सीट अस्थल और द्वारा का भी परिणाम साफ हो गया जबकि चकराता ब्लॉक क्षेत्र में करीब छह जिला पंचायत का परिणाम भी लगभग साफ हो गया लेकिन देर रात तक अपडेट नहीं किया गया था।

डोईवाला की 40 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष करीब 20 ग्राम पंचायतों का चुनाव घोषित कर दिया गया जबकि बाकी की मतगणना चल रही थी। कालसी में 88 के सापेक्ष 85 गांवों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। तीन ग्राम पंचायतों की मतगणना भी समाचार लिखे जाने तक अंतिम चरण में चल रही थी। विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र की 50 ग्राम पंचायतों में से देर शाम तक 29 गांवों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे। इसी तरह सहसपुर की 53 ग्राम पंचायतों में से 29 के नतीजे आ चुके थे।
12:05 AM, 01-Aug-2025
मतगणना शुक्रवार देर शाम तक पूरी होने का अनुमान है। प्रधान के सभी 6,119 पदों के नतीजे पहले ही दिन देर शाम तक जारी हो गए।
विज्ञापन
10:27 PM, 31-Jul-2025

रायपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची

1. तलाई             आशा बहुगुणा निर्विरोध
2. सिंधवालगांव             जगमोहन 218
3. हल्द्वाडी             संजय सिंधवाल 349
4. कुड़ियाल             महिपाल कुड़ियाल 385
5. कोटि मंयचक             हिमांशु पंवार 317
6. रामनगर डांडा प्रथम अमित कुकरेती 429
7. रामनगर डांडा द्वितीय लेखराज             442
8. बड़ासी ग्रांट             अरविंद कुमार 341
9. भोपालपानी             राय सिंह             669
10. सौडा सरोली            किरन             742
11. द्वारा             कृष्णा             740
12. थेवा             सुनीता             निर्विरोध
13. शेरकी             कविता             347
14. अस्थल             सरोजनी जवाडी 707
15. धनौला             साक्षी थापा             580
16. सिल्ला             रामकली चलचला (सिल्ला), 367
17. चामासारी स्वामी              निर्विरोध निर्वाचित
18. क्यारा             दीपक भट्ट             396
19. सरोना             घनशयाम सिंह नेगी            283
20. गढ़ बुरांशखण्डा अंशिका             582
09:31 PM, 31-Jul-2025

देवप्रयाग पंचायत चुनाव मतगणना: दूषित भोजन पर हंगामा

देवप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने रात की पाली में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने खाने से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की और उसे खाने से साफ इनकार कर दिया।
09:04 PM, 31-Jul-2025

पौड़ी में जिला पंचायत पद पर कांटे की टक्कर

पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार देर शाम तक मतगणना प्रक्रिया जारी रही। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत के 1430 पदों पर 4042 प्रत्याशियों की मतगणना देर रात तक भी जारी रही। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों के 1430 पदों के सापेक्ष 4042 प्रत्याशियों के लिए मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत की 38 सीटों के सापेक्ष 163, क्षेत्र पंचायत की 370 में से 1194 और ग्राम प्रधान के 1166 में से 2545 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही वार्ड सदस्यों के 8188 सीटों के सापेक्ष 140 सीटों पर मतगणना हुई। प्रशासन के मुताबिक जनपद में वार्ड सदस्यों के कुल 8188 सीटों में से 2051 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि 6066 रिक्त हैं। जबकि 71 पदों पर मतगणना होनी हैं। क्षेत्र पंचायत के 370 पदों में से 246 पदों पर ही मतगणना देर शाम तक हो सकी। जिसमें कोट की 20, खिर्सू की 20, पौड़ी 21, पोखड़ा 21 सीटों पर देर शाम तक शत प्रतिशत मतगणना संभव हो सकी। वहीं ग्राम प्रधान के 1166 सीटों में से 1042 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है।
07:27 PM, 31-Jul-2025

पौड़ी में 15 ब्लॉकों की 38 सीटों पर नतीजे

विकासखंड                 भाजपा                       कांग्रेस
पौड़ी  2 सीट                    1                             0
खिूर्स 2 सीट                     1                             1

नोट: परिणाम आने बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन
07:24 PM, 31-Jul-2025

टिहरी में ऐसा है गणित

जिला पंचायत सदस्य 
कुल सीट   -   45
कांग्रेस जीती-  6
 भाजपा जीती- 5
अन्य जीते-      3
दो जिला पंचायत सदस्य पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे। दोनो ही निर्विरोध सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी है
06:24 PM, 31-Jul-2025

डोईवाला में इन्होंने मारी बाजी

क्षेत्र पंचायत सदस्यों
1- बड़ोवाला सीट 
 पंकज रावत  
2- माजरी ग्रांट प्रथम सीट
पिंकी देवी 
3- माजरी ग्रांट द्वितीय सीट
 परमजीत कौर  
4- माजरीग्राट तृतीय सीट 
श्रीमती मोनिका 
5- मारखम ग्रांट प्रथम सीट
आशिया परवीन  
6- मारखमग्रांट द्धितीय सीट 
 जसविन्दर कौर 
7-नागल ज्वालापुर सीट वीरेंद्र सिंह थापा
8- जीवनवाला सीट इन्द्रजीत सिंह

प्रधान
1-ग्राम पंचायत नागल बुलंदवाला प्रधान पद पर  श्री मती अंजु पत्नी रफल सिंह 
2- ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट से श्रीमती सुषमा बोरा 
3- ग्राम पंचायत नांगल ज्वालापुर से राखी देवी पत्नि जितेन्द्र 
4- दुधली ग्राम पंचायत से  अनूप सिंह पुत्र श्रवण सिंह 
5- ग्राम सभा कालू वाला से श्रीमती उमाशाही पत्नी कुलदीप शाही 
6- ग्राम सभा बडोवाला से भरत सिंह पुत्र प्रवीन सिंह 
7-ग्राम पंचायत मारखमग्रांट से प्रधान पद पर परविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह 
8-ग्राम पंचायत जीवनवाला से प्रधान पद गुरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह  
9-ग्राम पंचायत माजरीग्राट से प्रधान पद पर निशा देवी पत्नी मंगल सिंह
06:22 PM, 31-Jul-2025

डोईवाला ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना की मांग की

डोईवाला ब्लॉक में माजरी ग्रांट तृतीय जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना की मांग की।
05:06 PM, 31-Jul-2025

प्रमाण पत्र मिलने में विलंब होने से उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने जताया आक्रोश

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान विजय होने की घोषणा में विलंब होने पर उम्मीदवार और समर्थक भड़क गए। आक्रोशित होकर प्रशासन के समक्ष जमकर नाराज की व्यक्त की। बता दें कि कई सीटों का परिणाम आने के बावजूद घोषणा में विलंब होने पर उम्मीदवार नाराजगी व्यक्त कर रहे थे बाद में निर्वाचन से जुड़े लोगों ने व्यवस्था बनाकर विजय उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देना शुरू कर दिया
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed