फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Nikay Chunav Result: सभी निकायों में नतीजे जारी, जानिए कौन बनें 11 निगमों में मेयर

Sun, 26 Jan 2025 11:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jan 2025 11:29 AM IST
खास बातें

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Vote Counting, Election Result: सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना की गई। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। मतगणना दो दिन चली।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live Updates Local Election Vote Counting Today Bjp SP Win Lose Seats News
उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:54 AM, 26-Jan-2025

11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
10:44 AM, 26-Jan-2025

देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल

सौरभ थपलियाल - फोटो : अमर उजाला
देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल 105295 वोटों से जीते। 
विज्ञापन
08:45 AM, 26-Jan-2025

हरिद्वार समेत तीन और  नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना रात भर जारी रही। जिसके बाद अब तीन और निगमों, हरिद्वार, काशीपुर ओर रुड़की पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है। यहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर
  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
02:34 AM, 26-Jan-2025

छह मेयर भाजपा के

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर
  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
01:38 AM, 26-Jan-2025

मतगणना में धांधली का आरोप, पथराव

मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।
01:36 AM, 26-Jan-2025

पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान आगे

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू  पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। अंतिम छठवें राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 AM, 26-Jan-2025

देर रात कांग्रेसियों ने मतगणना स्थल पर काटा हंगामा 

हरिद्वार में नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार के जीतने के बाद दोबारा मतगणना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस उप निरीक्षक के प्रत्याशी को खींचकर बाहर लाने पर कांग्रेसियों ने बवाल कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद किनारे लगाते हुए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेसियों का आरोप है कि 5 वोट से आगे होने के बावजूद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके वार्ड की पूरी गिनती हो चुकी है। उसके बावजूद भी भाजपाइयों के कहने पर दोबारा रिकाउंटिंग की जा रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि तीन बार गिनती के बावजूद भी वह 5 वोट से जीत रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनसे आगे के वार्ड नंबर 36, 37, 38 के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया। कांग्रेसियों ने तमाम तरह के आरोप लगाने के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर के सामने हंगामा किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जो एक वोट से चुनाव हार गया उसकी दोबारा काउंटिंग नहीं की गई। वह पांच वोट से आगे हैं।
11:47 PM, 25-Jan-2025

छह निगमों में भाजपा चल रही आगे

रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में भाजपा आगे चल रही है। मतगणना जारी है। सुबह तक परिणाम जारी हो सकते हैं।
11:43 PM, 25-Jan-2025

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर

- अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
- हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
- पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
- श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
- कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
11:39 PM, 25-Jan-2025

भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत कोटद्वार के मेयर

कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। शैलेंद्र 13 हजार से अधिक वोट के साथ जीते। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed